Arthgyani
होम > न्यूज > भारत ने किये लाइसेंस जारी पांच लाख टन वनस्पति तेलों के लिए

भारत ने किये लाइसेंस जारी पांच लाख टन वनस्पति तेलों के लिए

भारत देश दुनिया भर में वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा आयातक है।

भारत सरकार ने आठ जनवरी को, रिफाइंड पाम तेल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार ने नेपाल, इंडोनेशिया और बांग्लादेश तीन देशों से लगभग पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात करने के लिए 70 लाइसेंस जारी किए हैं। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी प्राप्त हुई है।

सूत्रों ने बताया है कि ये लाइसेंस केवल 18 महीने तक ही बनाए हैं। भारत इस वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर महीने तक लगभग 23 लाख टन रिफाइंड पाम तेल का आयात करेगा मतलब हर महीने लगभग 2.5 लाख टन तेल।

सबसे बड़ा आयातक वनस्पति तेलों का,भारत 

भारत देश दुनिया भर में वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा आयातक है। भारत हर साल औसतन डेढ करोड़ टन का आयात करता है। इसमें अकेले 90 लाख टन पाम तेल का आयात आता है,  लेकिन इस से अलग बात करें तो सोयाबीन और सूरजमुखी के तेलों का 60 लाख टन का आयात किया जाता है। दुनिया भर में इंडोनेशिया और मलेशिया ये दो देश हैं जो पॉम तेल की पूर्ति पूरी करते हैं।

मलेशिया अकेला ऐसा देश है जो 1.90 करोड़ टन पॉम तेल का एक साल में उत्पादन करता है, और इंडोनेशिया 4.30 करोड़ टन पॉम तेल का उत्पादन करता है। सरकार का रिफाइंड पॉम तेल को प्रतिबंधित सूची में लाने का कदम नए नागरिकता कानून और कश्मीर मुद्दे पर मलेशिया की टिप्पणी की पृष्ठभूमि में सामने आया।