Arthgyani
होम > न्यूज > भारत ने बढ़ाया अमेरिका से 10 गुना आयात कच्चे तेल का

भारत ने बढ़ाया अमेरिका से 10 गुना आयात कच्चे तेल का

भारत अमेरिका से 2.5 लाख बैरल तेल प्रतिदिन खरीदता है।

अमेरिका के उर्जा मंत्री डेन ब्रूइलेट ने मंगलवार को सभा को संबोधित करते हुए बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक सम्बन्ध सुधरे हैं। भारत ने अमेरिका से कच्चे तेल का आयात बढाया है। भारत पहले अमेरिका से बहुत कम कच्चा तेल आयात करता था जो की अब दस गुना आयात बढ़ा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका के उर्जा मंत्री डेन ब्रूइलेट भारत के साथ एक कारोबारी बैठक में थे तब उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच कच्चे तेल के आयात को लेकर बात की, अमेरिकी उर्जा मंत्री ने कहा 2 साल पहले तक भारत अमेरिका से सिर्फ 25,000 बैरल कच्चा तेल खरीदता था। लेकिन अब भारत की खरीद 10 गुना बढ़ गई है। अब भारत अमेरिका से 2.5 लाख बैरल तेल प्रतिदिन खरीदता है।

2020 तक आयात बढ़ा दस गुना 

अमेरिकी उर्जा मंत्री ने बताया भारत और अमेरिका के बीच कच्चे तेल के आयात का सौदा साल 2017 में शुरू हुआ था। शुरुआत में बहुत कम मात्र में भारत कच्चा तेल खरीदता था लेकिन 2020 आते आते भारत ने दस गुना कच्चे तेल का आयात बढाया है। अमेरिका के साथ कच्चे टेक का सौदा करने का एक कारण ने भी था ओपेक देशों के अलावा दुसरे देशों के साथ भी व्यापार बढ़ाना था।

भारत ने जब अमेरिका से कच्चे तेल के आयात की शुरुआत की थी। उस वक़्त भारत ने सिर्फ 38,000 बैरल प्रतिदिन की औसत से तेल खरीदा था। लेकिन 2018-2019 में भारत ने आयात को बढ़ावा दिया 38,000 बैरल से बढ़ा कर 1.24 लाख बैरल प्रतिदिन खरीदा था।  अमेरिका चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के अन्दर 54 लाख टन का आयात कर चूका है।

भारत के कच्चे तेल की पूर्ति पूरी करता है ईराक 

अमेरिका से कच्चे तेल का आयात इतना बढ़ने के बाद भी भारत की कच्चे तेल की पूर्ति पूरी ईराक ही करता है। ईराक अकेला भारत की एक चौथाई तेल की पूर्ति पूरी करता है। भारत ने अप्रैल से सितम्बर महीने तक ईराक से  2.60 करोड़ टन कच्चा तेल खरीद चूका था।

भारत ने कच्चे तेल की आपूर्ति अप्रैल से सितम्बर महीने तक 11.14 करोड़ तन कच्चा तेल खरीद चूका है। भारत कच्चे तेल की मांग को देखते हुए 83 प्रतिशत तक का ही आयात करता है।