Arthgyani
होम > बाजार > शेयर बाजार > शेयर मार्केट न्यूज़: अमेरिकी प्रभाव से चमका भारतीय बाज़ार, सेंसेक्स 1861 अंक चढ़ा

शेयर मार्केट न्यूज़: अमेरिकी प्रभाव से चमका भारतीय बाज़ार, सेंसेक्स 1861 अंक चढ़ा

आज यह लगातार दूसरा दिन ही जब भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए हैं

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन में अमेरिकी सरकार के राहत पैकेज के ऐलान से भारतीय शेयर मार्केट में तेज़ी लौट आई और आज दोनों प्रमुख सूचकांकों ने भारी बढ़त के साथ दिन की क्लोजिंग की| आज की यह क्लोजिंग कई मायनों में उपलब्धिपूर्ण रही| आज BSE के सेंसेक्स ने 6.98% और 1,861.75 अंको की बढ़त बनाते हुए 28,535.78 के सकारात्मक स्तर पर क्लोजिंग की| वहीं दूसरी ओर NSE के निफ्टी ने आज 6.62% और 516.80 अंकों की बढ़त के साथ 8317.85 अंकों के स्तर पर क्लोजिंग दिन की क्लोजिंग की| ज्ञात हो की आज यह लगातार दूसरा दिन ही जब भारतीय शेयर मार्केट के दोनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए हैं|

अमेरिकी राहत पैकेज में रखा गया आम नागरिकों का ख्याल 

भारतीय शेयर मार्केट में आज की इस उल्लेखनीय बढ़त के पीछे कई कारण जिम्मेदार रहे हैं, जिनमे से सर्वप्रमुख कारण अमेरिकी सरकार द्वारा 2 लाख करोड़ के भारी भरकम राहत पैकेज की घोषणा है| इसके अलावे भारतीय सरकार द्वारा भी जल्द ही आर्थिक राहत पैकेज की उम्मीद से निवेशकों ने खूब खरीददारी की है| ज्ञात हो कि अमेरिकी राहत पैकेज की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस पैकेज में आम लोगों के आर्थिक क्षति का पूरा खयाल रखा गया है| एक ओर जहां छोटे बिजनेस के लिए धन का आवंटन किया गया है, ताकि वे अपने घर बैठे कर्मचारियों को नियमित सैलरी दे सके, वहीं दूसरी ओर हरेक व्यस्क नागरिक के खाते में लगभग 90,000 रूपए और बच्चों के खाते में लगभग 37,000 रूपए ट्रान्सफर किया जाएगा|

इंट्रा डे में दोपहर तक था सपाट माहौल 

आज शेयर मार्केट में सुबह से ही सकारात्मक माहौल बना हुआ था, हालांकि दोपहर के समय कुछ सुस्ती दिखाई दे रही थी, मगर उसके बाद जो तेज़ी आई वह शाम के क्लोजिंग तक कायम रही| क्लोजिंग से कुछ समय पूर्व सेंसेक्स एक समय बढ़ते हुए 28,790.19 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था, मगर उसके बाद थोड़ी बिकवाली हुई| मगर इसके बाद भी आज यह सकारात्मक क्लोजिंग के लिए पर्याप्त था| आज की यह बढ़त निवेशकों सहित देश को भी हिम्मत देने वाली साबित होगी, हां शर्त यह है कि यह रुख आगे भी कायम रहें|

NSE निफ्टी में आज के टॉप 6 विनर शेयर रहें- RIL 14.72%, ग्रासिम 12.81%, कोटक बैंक 11.90%, UPL 11.73%, HDFC बैंक 11.60% और मारुती सुजुकी 11.58%

NSE निफ्टी में आज के टॉप 6 लूज़र शेयर रहें- इंडसइंड बैंक 3.54%, कोल इंडिया 2.62%, IOC 2.32%, ITC 1.57%, ONGC 1.52% और GAIL 1.18%