Arthgyani
होम > योजना > किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) – लाभ, पात्रता, Scholarship

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) – लाभ, पात्रता, Scholarship

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) की शुरुआत साल 1999 में की गई थी

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY): भारत विज्ञान के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहा है| हमारे वैज्ञानिकों ने देश विदेश में भारत का नाम रौशन किया है| मगर विज्ञान के क्षेत्र में अभी और लम्बा सफ़र तय करना बाकी है, अभी और नए प्रयोग और उपलब्धियां हासिल करनी बाकी है| इन्ही भविष्य के विज्ञान कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा KVPY का क्रियान्वयन किया जाता है| जानकारी के लिए बता दें कि किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना को ही KVPY (kvpy full form) के नाम से जाना जाता है|

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) क्या है?

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया एक एक scholarship (kvpy scholarship) कार्यक्रम हैं, जिसके तहत 11वीं से लेकर PHD तक scholarship प्रदान किया जाता है| किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) का संचालन भारत सकार के विज्ञान और प्रोद्योगिकी विभाग के तत्वधान में भारतीय विज्ञान संस्थान (IIS), बेंगलुरु के द्वारा किया जाता है| किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) की शुरुआत साल 1999 में की गई थी|

KVPY के लाभ:

  1. किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) के प्रारंभ होने के बाद से विज्ञान से वैज्ञानिक बनने का सफ़र आसान हुआ है|
  2. किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) ने नए युवाओं में विज्ञान के लिए आकर्षण बढ़ा है|
  3. Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana (KVPY) के प्रारंभ होने के बाद से युवाओं को वैज्ञानिक बनने के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता समाप्त हो गई है|
  4. किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) के तहत छात्रों को धन की कमी से जूझने की समस्या पर लगाम लगा है| अब वे बेफिक्र होकर विज्ञान के क्षेत्र में योगदान दे पाते हैं|
  5. वैज्ञानिक बनने के इच्छुक किशोर उम्र के छात्र सिर्फ एक एग्जाम के माध्यम से सीधे विज्ञान की मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं|

kishore vaigyanik protsahan yojana fellowship

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) का लाभ लेने के लिए आपको कही भी जाने की आवश्यकता नहीं होती है| इस योजना के छात्रवृति के लिए लगभग सभी राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों में प्रौद्योगिकी दिवस (मई 11) एवं जुलाई के दूसरे रविवार को इस योजना का एग्जाम के लिए शिक्षावृत्ति का विज्ञापन प्रकाशित किया जाता है| जिसके माध्यम से आप अप्लाई करके इस योजना से जुड़ सकते हैं|

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana (KVPY) पात्रता 

इस योजना में 11वीं/12वीं विज्ञान छात्र, B.Sc./B.S./B.Stat./B.Math./Int. M.Sc. /M.S.  M.Sc./Int. M.Sc./M.S./M.Sat./M.Math के  छात्र भाग ले सकते हैं| जिसमें सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 60% मिनिमम मार्क्स निर्धारित किए गए हैं, जबकि SC/ST, PWD उम्मीदवारों के लिए 50% न्यूनतम मार्क्स की बाध्यता रखी गई है|

प्रत्येक किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) अध्येता को शिक्षावृति के साथ साथ एक ऐसा ID कार्ड प्रदान किया जाता है, जिसके द्वारा वे देश के लगभग सभी राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं/ विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयों, प्रयोगशालाओं, आदि, का इस्तेमाल कर पाने के अधिकारी बन जाते हैं|

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) चयन प्रक्रिया 

विभिन्न स्तरों पर होने वाले केवीपीवाई scholarship परीक्षा के लिए सामान्य चयन प्रक्रिया है| आप गर उतीर्ण होते हैं तो आगे की प्रक्रिया के लिए आपके द्वारा प्रदान किए गए संपर्क सूत्र के माध्यम से आपको सूचित किया जाता है| या फिर आप इस योजना के ऑफिसियल वेबसाइट (kvpy official website) के माध्यम से भी अपने चयन होने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बाद आपको इस योजना का लाभ मिलने लगता है| जो मासिक शिक्षावृति और वार्षिक आकस्मिक अनुदान के रूप में आपको तय समय सीमा तक प्राप्त होते रहता है|

सरकारी योजना २०२०

अटल पेंशन योजना प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना
बचत लैंप योजना प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
दीन दयाल विकलांग पुनर्वास योजना प्रधानमंत्री जन धन योजना
दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना सम्पूर्ण ग्राम रोजगार योजना
ग्रामीण भंडारण योजना स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
इंदिरा आवास योजना स्वावलंबन
समन्वित बाल विकास सेवाएं सुकन्या समृद्धि योजना (बालिका समृद्धि योजना)
एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)
जननी सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना पशुधन बीमा योजना
राष्ट्रीय पेंशन योजना HRIDAY – हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑग्मेंटेशन योजना
राष्ट्रीय सेवा योजना अन्त्योदय अन्न योजना
प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना
प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना डिजिटल इंडिया कार्यक्रम