Arthgyani
होम > बाजार > शेयर बाजार > कोरोना वायरस का पड़ा प्रभाव, सेंसेक्स 350 पॉइंट से ज्यादा लुढका

कोरोना वायरस का पड़ा प्रभाव, सेंसेक्स 350 पॉइंट से ज्यादा लुढका

चीन में इस वायरस की वजह से 1400 लोगों की मौत हो चुकी है

चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस का असर अब दुनियाभर की अर्थव्यवस्था (Global Economy) पर दिखने लगा है| इसीलिए, मंगलवार को एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली| इन्हीं संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिख रहा है| भारत के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी एक फीसदी तक लुढ़क गए है| खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 350.79 अंक लुढ़क कर 40,704.90 पर आ गया था| वैसे ही निफ्टी भी 107.70 पॉइंट के नुकसान के साथ 11,938.10 पर कारोबार कर रहा था|

निवेशकों ने गंवाएं 1.67 लाख करोड़ रुपए

इस गिरावट में निवेशकों के कुछ ही घंटों में 1.67 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए है| एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि चीन के कोरोना वायरस की वजह से बिजनेस एक्टिविटी बेहद धीमी हो गई है| इसीलिए अर्थशास्त्रियों ने ग्लोबल ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है|

WHO ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी का किया ऐलान

आपको बता दें कि कोरोना वायरस से दुनिया भर में 60,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं| चीन में इस वायरस की वजह से 1400 लोगों की मौत हो चुकी है| इससे होने वाली मौतें 2002-03 में SARC से होने वाली मौतों से आगे निकल चुकी हैं| WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) ने आधिकारिक तौर पर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है| इस वायरस की वजह से अभी तक 25 देशों के लोग संक्रमित हो चुके हैं|

क्या भारत के लिए मौका?

अमेरिका के बड़े बैंक सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक,  चीन की इस बदहाली में भारत के लिए सुनहरा मौका है| चीन में आर्थिक गतिविधिया थमने से कच्चे तेल के दाम गिर गए हैं| क्रूड के दाम जिस स्तर पर आ गए हैं उस पर वह 2018 के बाद तक नहीं पहुंचे थे| इस साल जनवरी के अपने पीक से क्रूड के दाम 30 फीसदी गिर चुके हैं|