Mumbai local Train: पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला, बढ़ाई गई लोकल ट्रेनों की संख्या
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नागारिकों के लिए अब पश्चिम रेलवे ने जल्द ही अपनी विशेष Mumbai local ट्रेनों की संख्या में इजाफा करने का फैसला किया है।

कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए केंद्र व राज्य सरकारों के साथ देश की हर संस्था, उसकी रोकथाम के लिए अपना योगदान दे रही है। इन संस्थाओं में Indian Railways प्रमुख है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए रेलवे ने आम नागरिकों के सभी ट्रेने अस्थाई तौर बंद कर दी थीं। इतना ही नहीं, मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने Mumbai local ट्रेनों को बंद कर दिया गया था।
कोरोना संकट काल में Indian Railways द्वारा केवल कोरोना योद्धाओं सहित अन्य जरूरी सेवाएं प्रदान करनेवाले नागरिकों के लिए विशेष लोकल चलाई जा रही हैं। लेकिन, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नागारिकों के लिए अब पश्चिम रेलवे ने जल्द ही अपनी विशेष Mumbai local ट्रेनों की संख्या में इजाफा करने का फैसला किया है। फिलहाल, पश्चिम रेलवे द्वारा 350 विशेष Mumbai local चलाई जा रही हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगातार जरूरी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के लिए विशेष लोकल ट्रेने चलाने का अनुरोध रेल मंत्रालय से किया जा रहा है। दरअसल, इसकी वजह जरूरी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की संख्या अधिक होना है कर्मचारियों की संख्या बड़ी होने के कारण चलाई जा रहीं विशेष लोकल की संख्या कम पड़ रही हैं। इसी को ध्यान में रखकर पश्चिम रेलवे ने विशेष Mumbai local ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इतनी बढ़ी Mumbai local ट्रेनों की संख्या
मुंबई के एक लीडिंग डेली की छपी खबर की मानें तो कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किये जाने के लिए पश्चिम रेलवे ने ने इन लोकल की संख्या 350 से बढ़ाकर 500 करने का फैसला किया है। यह लोकल ट्रेनें 21 सितंबर से निर्धारित रूटों में चलाई जाएंगी। जिनमें 30 लोकल ट्रेनें सुबह की भीड़ को कम करने के लिए और 29 लोकल ट्रेनें शाम की भीड़ को कम करने लिए चलाई जाएंगी।