Arthgyani
होम > योजना > नमामि गंगे योजना (Namami Gange Yojana) – विशेषताएं, उद्देश्य

नमामि गंगे योजना (Namami Gange Yojana) – विशेषताएं, उद्देश्य

नमामि गंगे का अर्थ होता है ‘गंगा को प्रणाम’

नमामि गंगे योजना (Namami Gange Yojana): गंगा नदी प्राचीन काल से ही भारत की विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा है| मगर समय के अनुसार उचित संरक्षण नहीं प्राप्त होने से इसकी शुद्धता ख़राब हो गई| गंगा के पुनरुत्थान के उद्देश्य से नमामि गंगे योजना की शुरुआत की गई है|

नमामि गंगे योजना क्या है?

नमामि गंगे योजना केंद्र सरकार द्वारा गंगा की सफाई और सौन्दर्यकरण की एक पुनरुथान परियोजना है| इस योजना के तहत गंगा नदी में मिलने वाले गंदे पानी के श्रोतों को काट कर स्वच्छ जल को ही गंगा नदी में प्रवाहित करने का प्रयास किया जा रहा है| इसके लिए इस 2500 KM लंबे नदी के मुहानों पर कई घाट और सफाई केंद्र बनाए जा रहे हैं|

ऐसा नहीं है की गंगा नदी कि सफाई के लिए यह पहली परियोजना है| इससे पूर्व भी 1985 में भी केंद्र सरकार ने ‘गंगा एक्शन प्लान’ बना कर गंगा सफाई का अभियान चलाया था, मगर तब इतना अधिक बजट का आवंटन नहीं प्राप्त हुआ था, न ही इतने वृहत स्तर पर गंगा के पुनरुत्थान का प्रयास किया गया है| इससे इस परियोजना के सफल होने की संभावनाओं को बल मिलता है|

नमामि गंगे (Namami Gange Yojana) कब शुरू हुआ?

नमामि गंगे योजना की शुरुआत जून 2014 को की गई थी| यह एक 18 वर्षीय योजना है जिसके तहत पांच राज्यों के 151 घाटों सहित गंगा नदी के जल में ऑक्सीजन की मात्रा में वृद्धि करने की बात कही गई है| यह एक 100% केंद्रीय योजना है|

नमामि गंगे योजना (Namami Gange Yojana) की विशेषताएं

  1. नमामि गंगे का अर्थ होता है ‘गंगा को प्रणाम’|
  2. गंगा की शुद्धता की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से 2014 में जब प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार निर्वाचित हुए तो उन्होंने प्रधानमन्त्री बनने के मात्र कुछ दिनों के उपरांत ही ‘नमामि गंगे’ योजना की घोषणा की|
  3. उन्होंने अपनी घोषणा में गंगा नदी को पुनरुथान कर फिर से प्राचीन शुद्ध स्वरुप में लाने की बात कही| साथ ही इस योजना के लिए एक अलग मंत्रालय की स्थापना की|
  4. इसके तहत उस समय 20,000 करोड़ रूपए के बड़े बजट का आवंटन किया गया|
  5. इससे संबद्ध मंत्रालय हैं केंद्रीय जलसंसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा कायाकल्प|
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे योजना को एक आर्थिक अभियान भी कहा है| इसके पीछे उन्होंने कारण बताते हुए कहा था कि गंगा किनारे देश की लगभग 40% आबादी निवास करती है और गंगा के पुनरुत्थान से देश की अर्थव्यवस्था में भी विकास होगा|

नमामि गंगे योजना (Namami Gange Yojana) का उद्देश्य

  1. गंगा के पुनरुत्थान के द्वारा फिर से वाही प्राचीन स्वरुप में लाना|
  2. गंगा की पूर्ण सफाई कर प्रदुषण मुक्त करना|
  3. नमामि गंगे योजना के तहत भविष्य में डोल्फिन जैसे जलजीवों को लाकर सौन्दर्यकरण|
  4. नमामि गंगे प्रोजेक्ट के द्वारा गंगा के किनारे बसे लोगों के आरती उत्थान का लक्ष्य है|

नमामि गंगे योजना ऑफिसियल वेबसाइट

नमामि गंगे योजना के तहत अगर आर आपको कोई भी जानकारी इकाठी करनी है तो आप हमारे द्वारा प्रदत लिंक के माध्यम से नमामि गंगे की ऑफिसियल वेबसाइट https://nmcg.nic.in/ तक पहुंच सकते हैं|