NIIP – देश की आर्थिक स्थिति की सटीक तस्वीर
नेशनल इंटीग्रेटेड इन्फर्मेशन पोर्टल -"स्टैटिस्टिक्स मिनिस्ट्री" द्वारा विकसित किया जा रह है।

हर नागरिक अपने देश की आर्थिक स्थिति की सटीक तस्वीर से रु-ब-रु रहना चाहता है जो अब संभव हो सकेगा, बशर्ते सरकार सही आंकड़े प्रस्तुत करें। देश की आर्थिक स्थिति के बारे में सटीक जानकारी रखने वाला एक सरकारी पोर्टल जल्द ही लॉन्च होने वाला है जिस पर रोजगार, उद्योग, ट्रेड, GST और स्वास्थ्य इत्यादि के बारे में डेटा उपलब्ध होगा। नवभारत टाइम्स से साझा की गयी ख़बर के मुताविक इस डेवेलपमेंट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि “स्टैटिस्टिक्स मिनिस्ट्री” एक पोर्टल डेवेलप कर रहा है जो देश में आधिकारिक आंकड़ों को एकत्र करेगा। इसका नाम नेशनल इंटीग्रेटेड इन्फर्मेशन पोर्टल NIIP दिया गया है।
माना जा रहा है कि इस पोर्टल की मदद से पारदर्शिता में सुधार होगी और इस पर उपलब्ध जानकारी से अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत मिल सकेंगे। इससे सरकार को योजनाएं बनाने में भी मदद मिलेगी।
NIIP की मुख्य बातें
- NIIP पर देश की आर्थिक स्थिति से जुडी हर डेटा के बारे में आसानी से जानकारी मिल पाएगी।
- इसमें कई वेबसाइट से डेटा शामिल किया जाएगा।
- अभी अलग-अलग मंत्रालयों की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है।
- नेशनल इंटीग्रेटेड इन्फर्मेशन पोर्टल 3 चरणों में डेवेलप किया जायेगा।
- आंकड़ों की सत्यता की जाँच को भी मजबूत किया जा रहा है।
इस पोर्टल पर ANMOL (नैशनल हेल्थ मिशन), मानव संसाधन मंत्रालय के यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (U-DISE), कंपनी मामलों के मंत्रालय के कॉर्पोरेट डेटा मैनेजमेंट, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के यूनिफाइड श्रम सुविधा पोर्टल और नैशनल करियर सर्विस, ICEGATE और सरकार के ई-मार्केटप्लेस से डेटा शामिल किया जा सकता है।
NIIP से डेटा एनालिटिक्स में आसानी होगी और इसे सामाजिक-आर्थिक डेटा को केंद्र, राज्यों और आम जनता के लिए स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करने वाला एक बेहतर प्लैटफॉर्म बनाया जायेगा। इससे जुड़े एक अधिकारी ने बताया, ‘अर्थव्यवस्था की वास्तविक समय के आधार पर स्थिति और प्रगति की निगरानी के लिए पोर्टल पर सामाजिक-आर्थिक संकेतों का एक डैशबोर्ड होगा। इससे विशेष सेक्टर्स के लिए जरूरतों का भी अनुमान लग सकेगा।’
3 चरणों में पूरा होगा NIIP
उन्होंने बताया NIIP को तीन चरणों में डेवेलप किया जाएगा। प्रथम चरण में स्टैटिस्टिक्स मिनिस्ट्री की आंकड़े जुटाने की सभी गतिविधियों को इंटीग्रेट किया जाना है . दुसरे चरण में अन्य विभागों के पास उपलब्ध डेटा को इसमें शामिल किया जाएगा। तीसरे चरण में राज्यों में उपलब्ध डेटा को पोर्टल पर लाया जाएगा। पोर्टल को डेवेलप करने के लिए मिनिस्ट्री ने एक एजेंसी हायर करने का टेंडर दिया है। इस पर आम जनता को डेटा स्टैंडर्ड, यूनिफाइड और हारमोनाइज्ड फॉर्मेट में उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि इस पोर्टल पर सही आंकड़े प्रस्तुत किये जायेंगे।