Arthgyani
होम > न्यूज > वन्दे भारत एक्सप्रेस,घाटे में रहा वार्षिक सफ़र

वन्दे भारत एक्सप्रेस,घाटे में रहा वार्षिक सफ़र

साल भर में 92.29 करोड़ रूपये की आय

भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत ने अपने सचालन का एक साल पूरा किया| ये ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच  चलाई गयी थी|उत्तर रेलवे ने बताया कि इस दौरान इस गाड़ी ने कुल 3.8 लाख किलोमीटर की दूरी तय की| जबकि पूरे वर्ष के दौरान ट्रेन की 100 फीसदी सीटें भारी रहीं|बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 15 फरवरी को इस रेलगाड़ी का उद्घाटन किया गया था|जबकि 17 फरवरी, 2019 को इसने नई दिल्ली से वाराणसी के लिए अपना व्यावसायिक संचालन शुरू किया|

घाटे का रहा वार्षिक सफ़र:

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत के संचालन का एक साल पूरा हुआ। रेलवे नई दिल्ली मंडल के अनुसार वंदे भारत ने साल भर में 92.29 करोड़ राजस्व के रूप में आय अर्जित की। जबकि इस ट्रेन की लागत 97 करोड़ रुपए है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन को लागत से कम कमाई हुई। ये कहना गलत न होगा कि वंदे भारत का पहला वार्षिक सफ़र घाटे भरा रहा|

ये हैं खूबियाँ:

वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली और वाराणसी के बीच की दूरी 8 घंटे में पूरी करती है| ये दूरी इससे पहले 12 घंटे में तय की जाती थी|ये ट्रेन हर सोमवार व गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलती है। रेलवे नई दिल्ली मंडल के अनुसार,एक साल के परिचालन के दौरान इस ट्रेन के उत्तर मध्य रेलवे के इलाकों में 104 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चलाया गया,जो भारतीय रेलवे में सर्वश्रेष्ठ गति है।यह ट्रेन तमाम आधुनिक तकनीकी खूबियों और आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है| यह भारत की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन है| इस ट्रेन को बिजली से पावर मिलती है|

ये भी जानीये:

भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपनी किसी भी यात्रा फेरे को रद्द किए बगैर एक वर्ष पूरा किया है। उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल, इस ट्रेन के रखरखाव की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रहा है। वंदे भारत में रैक का निर्माण, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई द्वारा अक्टूबर 2018 में किया गया था। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वंदे भारत के एक साल पूरा करने पर कहा कि यात्रियों की सेवा में कार्यरत वंदेभारत एक्सप्रेस ने अपने एक वर्ष में देश में रेल यातायात की परिभाषा और उसके प्रति लोगों के विचार को बदला है| आधुनिकता, समय पालन, और सुविधाओं में बेहतरीन यह ट्रेन यात्रियों को भारतीय रेल के भविष्य की एक झलक दिखा रही है|उन्होंने ये विचार twitter पर साझा किये|