Arthgyani
होम > पेट्रोल प्राइस > Petrol Diesel Price: लगातार गिर रहीं डीजल की कीमतें, ऐसे जानें अपने शहर में तेल के दाम

Petrol Diesel Price: लगातार गिर रहीं डीजल की कीमतें, ऐसे जानें अपने शहर में तेल के दाम

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन Petrol और Diesel के दामों में बदलाव करती हैं। ऐसे में Diesel उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है।

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन Petrol और Diesel के दामों में बदलाव करती हैं। ऐसे में Diesel उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। बता दें, आज यानी 26 सितंबर को Diesel के दाम 16 पैसे तक घटे हैं। जबकि, Petrol की कीमतें पिछले चार दिनों से स्थाई हैं, उनके कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में Petrol की कीमत 81.06 रुपए और Diesel 70.94 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, देश की आर्थ‍िक राजधानी मुंबई में Petrol 87.74 रुपए और Diesel 77.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

सितंबर में लगातार सस्ता हो रहा Petrol और Diesel

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 10 सितंबर के बाद से अब तक Petrol की कीमतें मामूली गिरावट के बाद स्थ‍िर बनी हुई हैं। जबकि, 3 सितंबर से Diesel लगातार धीरे-धीरे सस्‍ता हो रहा है। जिसके चलते अब इसमें 2.62 रुपए की गिरावट आ चुकी है।दरअसल, इसकी वजह पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के चलते कच्चे तेल की मांग में आई गिरावट को भी माना जा रहा है।

घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर के Petrol और Diesel के दाम

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे Petrol और Diesel की कीमतों में बदलाव करती हैं। वहीं, ऐसे में यदि आप घर बैठे मोबाइल पर अपने शहर में Petrol और Diesel की कीमतों को जानना चाहते हैं तो SMS के जरिए RSP के साथ शहर का कोड लिखकर तेल कंपनियों के द्वारा जारी किए गए नंबरों पर मैसेज करे जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP ल‍िखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर वर्तमान कीमतों की जानकारी ले सकते हैं।