Arthgyani
होम > न्यूज > रूस-सऊदी ट्रेड वार का हुआ फायदा, पेट्रोल-डीजल प्राइस में आई कमी

रूस-सऊदी ट्रेड वार का हुआ फायदा, पेट्रोल-डीजल प्राइस में आई कमी

आज सुबह घोषित पेट्रोल प्राइस में इसके बिक्री मूल्य में 2.69 रूपए की कमी आई है

किसी ज्ञानी ने कहा है कि, ‘हर घटना के दो पहलु होते हैं|’ यह बात सऊदी-रूस ट्रेड वार के संदर्भ में भी कही जा सकती है| एक तरफ जहां इस ट्रेड वार से डर कर भारतीय शेयर बाज़ार भारी नुकसान में चल रहा है, वहीं इसका फायदा आम लोगों को मिला है| आज सुबह घोषित पेट्रोल प्राइस में इसके बिक्री मूल्य में 2.69 रूपए की कमी आई है| उम्मीद है कि अगर यह ट्रेड वार लम्बा खींचता है तो पेट्रोल के मूल्य में और भी कमी आ सकती है| विशेषज्ञों के अनुसार अगर सरकार ने इस मार्केट संचालित नियम में हस्तक्षेप नहीं किया तो पेट्रोल का मूल्य 50 रूपए के आस पास तक आ सकता है|

क्रूड ऑइल उत्पादन को लेकर रूस-सऊदी में तानातानी 

विदित हो कि विगत हफ्ते विश्व के दो प्रमुख पेट्रोलियम क्रूड ऑइल उत्पादक देशों सऊदी अरब और रूस के बीच क्रूड ऑइल के उत्पादन को लेकर तानातानी छिड गया है| जिसमें सऊदी चाहता था कि क्रूड ऑइल के घटते मूल्य के ऊपर नियंत्रण करने के लिए सभी क्रूड ऑइल उत्पादक और निर्यातक देशों को उत्पादन कम करना चाहिए| इस बात पर जब रूस राजी नहीं हुआ तो सऊदी ने अपने क्रूड ऑइल के मूल्य में सीधे 30% तक की कमी कर दी, जिससे पुरा बाज़ार स्तब्ध हो गया| सऊदी के इस कदम से कम होते वैश्विक क्रूड ऑइल के मूल्य में और भी कमी आ गई|

रोज अपडेट होता है पेट्रोल डीजल प्राइस 

ज्ञात हो कि भारत सऊदी से बड़ी मात्र में पेट्रोलियम का आयात करता है| साथ ही भारत का पेट्रोल प्राइस साल 2017 से मार्केट आधारित कर दिया गया है| इसका प्रभाव यह हुआ कि आज सुबह 6 बजे जब भारत सरकार के पेट्रोलियम कंपनियों ने अपना दैनिक पेट्रोल प्राइस जारी किया तो वह 2.69 रूपए कम हो गया था, वहीं डीजल के मूल्य भी 2.33 रूपए कमी आई है|

पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कमी का फायदा देश भर में तमाम क्षेत्रों को मिलेगा| डीजल के दाम कम होने से एक ओर जहां ढुलाई सस्ती होगी, वहीं इसका लाभ लगातार बढ़ रही महंगाई की दर को नियंत्रण करने में भी मिलेगा|