Arthgyani
होम > न्यूज > PM Kisan: अब किसानों को एक साल में मिलेंगे 10000 रुपए, सरकार ने बनाया पूरा प्लान

PM Kisan: अब किसानों को एक साल में मिलेंगे 10000 रुपए, सरकार ने बनाया पूरा प्लान

PM Kisan Samman Nidhi के तहत अभी तक किसानों को जहां 6 हजार रुपए राशि मिलती थी। हालांकि, अब उन्हें 6 हजार की जगह 10 हजार रुपए मिलेंगे।

Agriculture Bill को लेकर भले ही किसान केंद्र सरकार से नाराज चल रहे हैं। लेकिन, उनके लिए एक खुशखबरी सामने आ गई है। बता दें, PM Kisan Samman Nidhi के तहत अभी तक किसानों को जहां 6 हजार रुपए राशि मिलती थी। हालांकि, अब उन्हें 6 हजार की जगह 10 हजार रुपए मिलेंगे। बता दें, यह राशि केवल मध्यप्रदेश के किसानों को मिलेगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते रोज मंगलवार को ऐलान किया है कि प्रदेश में किसानों को सालाना 10 हजार रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में मिलेंगे। PM Kisan Samman Nidhi में अभी तीन किस्तों में सालाना 6 हजार रुपए केंद्र सरकार की ओर से दिए जाते हैं। अब इसमें दो बराबर किस्‍तों में 4 हजार रुपए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को दिए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक कार्यक्रम के दौरान की है। सीएम चौहान ने कहा कि संक्रमण के कारण भले खजाने की स्थिति अच्छी नहीं है। लेकिन, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं रोने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं कि पैसा नहीं है। प्रदेश में किसानों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा है।

25 सितंबर को किसानों को खातों में जाएगी राशि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के 77 लाख किसानों को PM Kisan Samman Nidhi योजना का लाभ मिल रहा है। मध्यप्रदेश सरकार किसानों का सर्वे कर प्रदेश के प्रत्येक किसान को इस योजना का लाभ देगी। साथ ही इस योजना के अंतर्गत के किसानों को सम्मान निधि की पहली किस्त के वितरण की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन यानी 25 सितंबर पर की जाएगी।

Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के खातों में पहुंची 2000 रुपए की छठवीं किस्‍त, इन 5 आसान स्टेप्स से करें चेक