Arthgyani
होम > योजना > PM Kisan Yojana - How to apply?

PM Kisan Yojana के लाभार्थियों की सूची जल्द जारी करेगी सरकार, लिस्ट में ऐसे जोड़ें अपना नाम

केंद्र सरकार PM Kisan Yojna के लाभार्थियों की नयी सूची जल्द जारी करने की योजना बना रही है। ऐसे में जिन किसानों ने इसका लाभ पाने के लिए अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो वह जल्द रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

केंद्र सरकार PM Kisan Samman Nidhi Yojna के लाभार्थियों की नयी सूची जल्द जारी करने की योजना बना रही है। बता दें, सरकार ने यह फैसला इस योजना की छठवीं किस्त को किसानों के खाते में डालने के बाद लिया है। गौरतलब है, सरकार ने कुछ दिन पहले ही वित्त वर्ष 2020-21 के तहत करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 17,100 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की थी। इस योजना का लाभ पाने के लिए जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया था। वह तो इस सूची में अपना नाम होने या ना होने की जांच कर सकते हैं। साथ ही ऐसे किसान जिन्होंने इस योजना का लाभ पाने के लिए अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो वह जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

सिर्फ इन किसानों को मिलेगा PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत केवल वह किसान ही इस Kisan Samman Nidhi का लाभ उठा सकते हैं जिनके पास 2 हेक्टयर या उससे कम जमीन है। इसके तहत ग्रामीण तथा शहरी किसानों को अगले 5 साल तक 2-2 हजार की तीन किस्तों में 6000 रुपए दिए जाएंगे।

PM Kisan में इस तरह कर सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन

1. PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

PM Kisan

2. वेबसाइट के दाईं तरफ में दिए ‘Farmers Corner’ के विकल्प पर पहुंचें।

New Registration

3. यहां ‘Farmers Corner’ के ठीक नीचे ‘New Registration’ का विकल्‍प होगा, इस पर क्लिक करें।

New Registration

4. क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। इस पर अपना आधार नंबर दर्ज करें और उसकी इमेज अपलोड करें।

5. इसके बाद New Registration फॉर्म खुल जाएगा। जहां अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की पूरी जानकारी भरें।

6. बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड, पता और मोबाइल नंबर को बिना गलती के भरें।

7. जमीन का सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर, जमीन का रकबा भरें।

8. सारी जानकारी भरने के बाद Save के विकल्प पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म को Submit करें।

9. रजिस्ट्रेशन फॉर्म को Submit करने के बाद उसका प्रिंटआउट लें और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

PM Kisan की सूची में इस तरह चेक करें अपना नाम

1. PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

2. वेबसाइट के दाईं तरफ में दिए ‘Farmers Corner’ के विकल्प पर पहुंचें।

Beneficiary List

3. यहां ‘Farmers Corner’ के ठीक नीचे ‘Beneficiary List’ का विकल्‍प होगा, इस पर क्लिक करें।

Get Report

4. ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करने के बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।

5. इसके बाद ‘Get Report’ बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद ‘Beneficiary List’ खुल जाएगी। जिसमें अपना नाम देख लें।

PM Kisan Samman Nidhi न मिलने पर यहां करें शिकायत

शिकायत के लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana के Helpline No.155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। ई-मेल आईडी [email protected] पर भी अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।