Arthgyani
होम > न्यूज > PM Kisan Samman Nidhi Yojana Guide in Hindi

Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के खातों में पहुंची 2000 रुपए की छठवीं किस्‍त, इन 5 आसान स्टेप्स से करें चेक

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत बीते रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योजना की छठवीं किस्त के तहत करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 17,100 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है।

मोदी सरकार देश के किसानों को ध्‍यान में रखते हुए लगातार नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। जिनका मुख्‍य उद्देश्‍य किसानों की आर्थ‍िक स्थ‍िती को मजबूत करना है। इन्‍हीं में एक है पीएम मोदी की ‘Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana‘, जिसके तहत बीते रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योजना की छठवीं किस्त के तहत करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 17,100 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है।

इस योजना की छठवीं किस्त के तहत करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 17,100 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत हर किसान को मिलेंगे 6000 रुपए।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानों को हर साल 2000 रुपए की 3 किस्तों में कुल 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। अगर आप भी PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लाभार्थी हैं तो नीचे दिए गए तरीके से अपनी किश्त की जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं।

इन 5 आसान स्‍टेप्‍स से जानें अपनी किश्त की पूरी जानकारी

PM Kisan Nidhi Yojna

1.PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

PM Kisan Nidhi Yojna Guide

2. वेबसाइट के दाईं तरफ में दिए ‘Farmers Corner’ के विकल्प पर पहुंचें।

3. यहां ‘Farmers Corner’ के ठीक नीचे ‘Know Beneficiary Status’ का विकल्‍प होगा, इस पर क्लिक करें।

PM Kisan Nidhi Yojna Guide

4. इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।

PM Kisan Nidhi Yojna Guide

5. विकल्प का चुनाव करने के बाद, उसका नंबर भरना होगा और ‘Get Data’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको नीचे दि‍ए स्‍क्रीनशॉट के मुताबिक अपने सभी किश्तों की जानकारी मिल जाएगी।

नोट– यदि इस पेज पर किसी किश्‍त के सामने ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिखे तो इसका मतलब है कि आपके खाते में फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि कुछ ही दिनों में आपके खाते में पहुंच जाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए जरूरी 3 डॉक्यूमेंट्स

  1. आधार कार्ड नंबर
  2. बैंक अकाउंट नंबर
  3. बैंक अकाउंट का आधार नंबर से लिंक होना

पांच किश्‍तों के जरिए किसानों को दिए जा चुके हैं 75,000 करोड़ रुपए

दिसंबर, 2018 को शुरू की गई पीएम-किसान योजना के तहत 9.9 करोड़ से भी अधिक किसानों को 75,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का प्रत्यक्ष नकद लाभ प्रदान किया गया है। PM Kisan Yojana के तहत रुपए को सीधे तौर पर ‘आधार से लिंक’ के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं, जिससे बिना किसी रुकावट रुपए किसाल के बैंक खाते में पहुंच जाते हैं।

कब-कब मिली किसानों को PM Kisan Samman Nidhi की किस्त?

  1. पहली किस्त – फरवरी 2019 में
  2. दूसरी किस्त – अप्रैल 2019 में
  3. तीसरी किस्त – अगस्त 2019 में
  4. चौथी किस्त – जनवरी 2020 में
  5. पांचवीं किस्त – अप्रैल 2020 में
  6. छठी किस्त – अगस्त 2020 से

सिर्फ इन किसानों को मिलेगा PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत केवल वह किसान ही इस Kisan Samman Nidhi का लाभ उठा सकते हैं जिनके पास 2 हेक्टयर या उससे कम जमीन है। इसके तहत ग्रामीण तथा शहरी किसानों को अगले 5 साल तक 6000 रुपए दिए जाएंगे।

PM Kisan Samman Nidhi न मिलने पर यहां करें शिकायत

शिकायत के लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana के Helpline No.155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। ई-मेल आईडी [email protected] पर भी अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं।