Arthgyani
होम > न्यूज > 2015 से 2019 के बीच PM Modi ने की 58 देशों की यात्रा, खर्च हुए कुल इतने करोड़

2015 से 2019 के बीच PM Modi ने की 58 देशों की यात्रा, खर्च हुए कुल इतने करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों और नेताओं में से एक हैं। देश दुनिया का हर व्यक्ति भारत के प्रधानमंत्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को जानना चाहता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों और नेताओं में से एक हैं। देश दुनिया का हर व्यक्ति भारत के प्रधानमंत्री से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात को जानना चाहता है। ऐसे में PM Modi से जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर उनके विरोधियों की भौंहें सिकुड़ने वाली हैं। वहीं, उनके प्रशंसक इसे जानकर काफी खुश होने वाले हैं। बता दें, PM Modi ने मार्च 2015 से नवंबर 2109 के बीच कुल 58 देशों की यात्रा की हैं। वहीं, इन यात्राओं पर कुल 517.82 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। बता दें, यह जानकारी बीते रोज संसद में दी गई है।

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की फौजिया खान ने सरकार से लिखित सवाल जरिए जानकारी मांगी थी कि वर्ष 2015 से वर्तमान तारीख तक प्रधानमंत्री ने कितने देशों का दौरा किया और इनमें कितनी राशि खर्च हुई है। इसके जवाब में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि 2015 से प्रधानमंत्री ने 58 देशों की यात्रा की और इन यात्राओं पर कुल 517.82 करोड़ रुपए खर्च हुआ। राज्यसभा में लिखित जवाब में विदेश राज्यमंत्री ने यह भी बताया कि PM Modi के इन दौरों से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण के बारे में अन्य देशों की समझ बढ़ी तथा संबंधों में मजबूती आई है।

पांच सालों में इन देशों की यात्रा की PM Modi ने

साल 2015 में PM Modi ने मार्च में सेशेल्स, मॉरीशस, श्रीलंका और सिंगापुर की यात्रा की थी, जबकि उस साल अप्रैल में उन्होंने फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की यात्रा की थी। साल 2019 में PM Modi ने नवंबर में ब्राजील और 22 सितंबर को अपनी अमेरिका की यात्रा की थी।