Arthgyani
होम > न्यूज > 350 करोड़ रूपये की अर्थव्यस्था के बाद गरीबी होगी बिलकुल खत्म: जयंत सिन्हा

350 करोड़ रूपये की अर्थव्यस्था के बाद गरीबी होगी बिलकुल खत्म: जयंत सिन्हा

भारत से आगे अभी जर्मनी, चीन अमेरिका और जापान भी है।

23 फरवरी को पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिलहाल राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा हमारा लक्ष्य है हिंदुस्तान को 2024 तक 5 अरब डॉलर की अर्थव्यस्था बनाया जाए, यदि भारत इस लक्ष्य को हासिल कर लेता है तो हिंदुस्तान से गरीबी बिलकुल खत्म करने का काम किया जाएगा। गरीबी का स्तर बिलकुल मिटा दिया जाएगा। जयंत सिन्हा ने सवांदाताओं से बातचीत के दौरान बताया।

प्रधानमंत्री का लक्ष्य का हिंदुस्तान 2024 तक पांच हज़ार अरब डॉलर वाली अर्थव्यस्था का देश हो इस अर्थव्यस्था के तहत देश की गरीबी रेखा को बहुत असर पड़ेगा। देश की गरीबी रेखा में सुधार होगा। गरीबी रेखा से भी निचे आने वाले लोगों को भी इसका ज्यादा लाभ मिल पाएगा। पांच अरब डॉलर की अर्थव्यस्था बन्ने के बाद देश में गरबी नाम मात्र भी नहीं बचेगी।

जयंत सिन्हा  ने बताया की आज तक इस तरह का काम किसी भी अन्य देश में नहीं हुआ है। शायद ये पहली बार हिंदुस्तान में होने जा रहा है ये अपने आप में एक इतिहास होगा। इसलिए 350 करोड़ का लक्ष्य पर पहुंचना बहुत जरूरी है ताकि हिंदुस्तान बहुत बड़ी अर्थव्यस्था वाला देश बन सके। सिन्हा ने कहा हम बहुत तेजी से इस लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं। फिलहाल हमारी अर्थव्यस्था 200 लाख करोड़ पर चल रही है, कोशिश है हम 2024 तक 350 करोड़ का लक्ष्य पार कर जायेंगे।

350 करोड़ डॉलर के बाद भारत होगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और फिलहाल राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा हिंदुस्तान 350 करोड़ अर्थव्यस्था बनने के बाद जापान और जर्मनी से आगे निकल के विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन जाएगा। फिलहाल भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था है। जो बहुत जल्द तीसरे नम्बर की अर्थव्यस्था वाला देश होगा।

सिन्हा ने कहा भारत से आगे अभी जर्मनी, चीन अमेरिका और जापान भी है। भारत बहुत जल्द जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ने की कोशिश में हैं। 350 करोड़ के लक्ष्य को हासिल करने में सब का योगदान रहेगा। सभी लोग उत्पादन को बढ़ावा देंगे। सव्ही लोगों को टाइम से टैक्स भरने की आवशकयता है, तभी हिंदुस्तान उस लक्ष्य को जल्दी प्राप्त कर पायेगा। सिन्हा ने बातचीत में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई ,उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार जो काम 60 साल में नहीं कर पायी वो काम भाजपा सरकार ने 60 महीनो में कर के दिखाया है।