Arthgyani
होम > न्यूज > अर्थव्यवस्था समाचार > Lockdown के दौरान बैंकों में हुई 19,964 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, RBI ने दी बैंकों की लिस्ट

Lockdown के दौरान बैंकों में हुई 19,964 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, RBI ने दी बैंकों की लिस्ट

ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लोगों से 19964 करोड़ रुपए हड़प लिए गए हैं। बता दें, इसकी जानकारी खुद RBI ने एक RTI के जवाब में दी है।

लॉकडाउन के दौरान चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही यानी April-June में जमकर फ्रॉड और धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन के शुरुवाती दो महीने में देश के नागरिक पूरी तरह से घर में कैद थे। संपूर्ण लॉकडाउन की स्थ‍िती में देश की जनता केवल ऑनलाइन माध्यमों के भरोसे थी। हैरान कर देने वाली बात ये है कि इसी दौरान ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लोगों से 19964 करोड़ रुपए हड़प लिए गए हैं। बता दें, इसकी जानकारी खुद RBI ने एक RTI के जवाब में दी है।

RTI एक्टीविस्ट चंद्र शेखर गौड़ ने सूचना के अधिकार के तहत RBI से यह जानकारी मांगी थी। जिसके जवाब में RBI ने बताया है कि Public Sector Banks में चालू वित्त वर्ष के April-June तिमाही के दौरान फ्रॉड के कुल 2,867 मामलों में कुल 19,964 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।

इन बैंको में सामने आए धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले

फ्रॉड के सबसे ज्यादा मामले देश के सबसे बड़े बैंक SBI में धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा 2,050 मामले सामने आए हैं। हालांकि, बजट की बात करें तो BOI में 5,124.87 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के 47 मामलों का पता चला है। इनके साथ अन्य बैंकों के धोखाधड़ी के मामलों की बात करें तो PNB में 270.65 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के 240 मामले, UCO Bank में 831.35 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के 130 मामले, Central Bank of India में 655.84 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के 149 मामले, Punjab and Sind Bank में 163.3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के 18 मामले और Union Bank of India में 46.52 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के 49 मामले, Canara Bank में 3,885.26 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के 33 मामले, Bank of Baroda में 2,842.94 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के 60 मामले, Indian Bank में 1,469.79 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के 45 मामले, Indian Overseas Bank में 1,207.65 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के 37 मामले और Bank of Maharashtra में 1,140.37 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के 9 मामले सामने आए हैं।

RBI की मानें तो बैंक द्वारा दिए गए यह शुरुवाती आंकड़े हैं। इनमें कुछ बदलाव और सुधार होने की संभावना है। इसके साथ बैंकों के बैंक RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि धोखाधड़ी से जुड़ी राशि का मतलब बैंक की राशि के नुकसान से बिल्कुल नहीं है।