Arthgyani
होम > न्यूज > 10 फरवरी से SBI से लोन लेना हो जाएगा और भी सस्ता

10 फरवरी से SBI से लोन लेना हो जाएगा और भी सस्ता

दो महीने पूर्व भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने की थी MCLR दरों में कटौती

देश का सबसे बड़ा कॉमर्शियल बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी दी है| कल भले ही RBI ने रेपो रेट सहित किसी भी बैंकिंग दरों में किसी भी प्रकार की कटौती न की हो, मगर फिर भी SBI ने अपने ग्राहकों के लिए उपहार दिया है|

बैंक ने MCLR, 0.5% से घटाया 

मात्र दो महीने के अंदर SBI ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) को 7.90% से घटाकर 7.85% कर दिया है| ज्ञात हो कि दिसंबर में जब बैंक ने MCLR में कटौती की थी तब वह 8% से घटकर 7.90% पर आ गया था|

चालू वित्त वर्ष में यह 9वीं बार है जब SBI ने MCLR पर कैंची चलाई है| इस कटौती का मतलब ये हुआ कि आने वाले दिनों में आपको सस्‍ता होम या ऑटो लोन मिलेगा| हालांकि आपको अभी दो दिन तीन दिन का इंतज़ार करना पड़ेगा| SBI की ये नई दरें 10 फरवरी 2020 से प्रभावी हो रही हैं|

RBI ने की है दीर्घकालिक रेपो की घोषणा

ज्ञात हो कि रिजर्व बैंक (RBI) ने बैठक के बाद कल बृहस्पतिवार को रेपो दर को 5.15 प्रतिशत पर यथावत बनाए रखा था| हालांकि केंद्रीय बैंक ने एक लाख करोड़ रुपए तक की राशि के लिये दीर्घकालिक रेपो की घोषणा की है, इससे वाणिज्यिक बैंकों के लिये कर्ज जुटाना आसान और सस्ता हो गया है|

क्या होता है MCLR?

MCLR को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट भी कहते हैं| इसके तहत बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं| ये बेंचमार्क दर होती हैं| इसके बढ़ने से आपके बैंक से लिए गए सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं| साथ ही MCLR घटने पर लोन की EMI सस्ती हो जाती है|