Arthgyani
होम > न्यूज > सस्ते घर और प्रॉपर्टी की लगने वाली है SALE, 26 फरवरी है लास्ट डेट

सस्ते घर और प्रॉपर्टी की लगने वाली है SALE, 26 फरवरी है लास्ट डेट

स्टेट बैंक लोन डिफाल्टरों की आवासीय और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को नीलामी करने के लिए निकाला है नोटिफिकेशन

भारत के सबसे बड़े कॉमर्शियल बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने अपने लोन डिफाल्टरों की प्रॉपर्टी को नीलामी के माध्यम से बेचने का निर्णय लिया है| इसके लिए SBI ने एक tweet के जरिए लोगों से ऑक्शन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है|

बैंक के पास होता है अधिकार 

विदित हो कि जब ग्राहक बैंक से लिए लोन चुकाने में असफल हो जाता है तो बैंकों के पास अधिकार होता है कि वो गिरवी रखे प्रॉपर्टी की नीलामी कर अपना पैसा रिकवर कर सके| बैंक समय-समय पर अपने फंसे पूंजी रिकवरी करने के लिए नीलामी करते रहते हैं| इसी क्रम में SBI ने 26 फरवरी के वर्तमान ऑक्शन के लिए नोटिफिकेशन निकाला है|

विभिन्न माध्यमों से दि जाती है जानकारी 

SBI ने अपने बैंक की वेबसाइट पर नीलामी के लिए दिए गए नोटिफिकेशन में कहा है कि, ‘ हमारा बैंक बैंक लोन रिकवरी के लिए सिक्योरिटीज के तौर पर बकाएदारों की बंधक संपत्तियों (जैसे आवासीय संपत्तियों / वाणिज्यिक संपत्तियों आदि) को गिरवी रखता है| इस प्रयोजन के लिए SBI की संबंधित शाखाएं प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन भी प्रकाशित करती हैं| विज्ञापन सोशल मीडिया (जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) में भी प्रकाशित होते हैं|

इस विज्ञापन में उन वेब साइटों का विवरण है जहां संभावित बोलीदाता सम्पूर्ण विवरणों के साथ संपत्तियों के स्थानों तक पहुंच सकते हैं| यह ई-नीलामी में भाग लेने के लिए पूर्व-आवश्यकताओं पर भावी बोलीदाताओं का मार्गदर्शन भी करता है|

संपत्ति पर कब्जे से संबंधित कागजातों को बैंक करता है प्रस्तुत 

ऑक्शन प्रक्रिया में SBI में हम बहुत ही पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हैं| जिन अचल संपत्तियां को ऑक्शन के लिए प्रस्तुत किया जा रहा होता है उससे संबंधित सारे कागजात भी प्रस्तुत किए जाते हैं| साथ ही नीलामी के लिए अदालत के आदेश से जुड़ी हुई कागजी कार्रवाई की कॉपी भी संलग्न की जाती है| हम सभी संबंधित विवरणों को भी शामिल करते हैं और बताते हैं कि क्या वही फ्रीहोल्ड या लीजहोल्ड है, इसकी माप, स्थान आदि दें, जिसमें नीलामी के लिए जारी किए गए सार्वजनिक नोटिस में अन्य प्रासंगिक विवरण भी प्रस्तुत करते हैं| ये सभी बातें नीलामी में भाग लेने के लिए बोलीदाताओं के लिए एक आकर्षक प्रस्ताव साबित हो सकते हैं|

बोलीदाता बैंक के ब्रांच में भी कर सकते हैं संपर्क 

E-नीलामी के लिए रखी गई ऐसी संपत्तियों का विवरण विज्ञापन में दिए गए लिंक के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है| संभावित खरीदार नीलामी प्रक्रिया के बारे में किसी भी स्पष्टीकरण के लिए SBI के ब्रांच में भी संपर्क कर सकते हैं और बैंक के ब्रांच इससे सबंधित अधिकारी भी नियुक्त किए जाते हैं| वहां पर संभावित खरीदार जिस प्रकार की संपत्ति में भी रुचि रखते हैं उसके बारे में जानकारी ले सकते हैं|’

फ्रॉड की संभावनाएं नहीं 

आप भी https://bank.sbi/web/sbi-in-the-news/auction-notices/mega-e-auction लिंक के माध्यम से जाकर ऑक्शन से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सस्ते में घर, दूकान और इंडस्ट्री से संबंधित प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं| बैंक के नीलामी के माध्याम से प्रॉपर्टी लेने का फायदा यह है कि इसमें किसी फ्रॉड होने की संभावना एकदम ही नहीं होती है, क्योंकि बैंक लोन डिफाल्टरों की जांच तो लोन देते समय ही कर चुके होते है|

जानकारी के लिए एक बार फिर से बता दें कि SBI की तरफ से यह ​ई-ऑक्शन 26 फरवरी 2020 को की जाएगी| इसलिए जल्द से जल्द इसके पूरे प्रक्रिया को पूर्ण करें और सस्ते में प्रॉपर्टी के लिए आवेदन करें|