Arthgyani
होम > लोन > गोल्ड लोन > SBI Gold Loan – एसबीआई गोल्ड लोन की पात्रता, ब्याज दर, प्रोसेसिंग फी

SBI Gold Loan – एसबीआई गोल्ड लोन की पात्रता, ब्याज दर, प्रोसेसिंग फी

SBI के गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग फी कई अन्य गोल्ड लोन प्रदान करने वाले संस्थानों से काफी कम है

SBI Gold Loan – एसबीआई गोल्ड लोन: ज्यादातर भारतीय परिवारों के लिए सोना उनकी संस्कृति से जुड़ा हुआ होता है, इसलिए भारतीय परिवारों में सोना गिरवी रखकर लोन लेना बहुत ही सामान्य क्रिया नहीं होती है| मगर समय के अनुसार कुछ ऐसी आवश्यकताएं आ जाती हैं कि घर में रखे सोने को गिरवी रख कर लोन लेने के बारे में सोचना पड़ता है| मगर अपने घर की इज्जत के स्वरुप सोने को गिरवी रखने से पहले इस बात का ध्यान रखना होता है कि सोना सुरक्षित रहे| तो आज हम एक ऐसे गोल्ड लोन प्रदान करने वाले संस्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जो बैंकिंग सेक्टर में भरोसे का प्रतिक है|

भारत का सबसे बड़ा कमर्शियल बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) अपने आप में विश्वास का दूसरा नाम है| SBI अन्य बैंकिंग कार्यों के साथ-साथ गोल्ड लोन से संबंधित कार्य भी करता है| आइए SBI के गोल्ड लोन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं:

SBI gold loan की पात्रता

भारत का कोई भी 18 वर्ष से ऊपर का व्यक्ति SBI से गोल्ड लोन लेने का पात्र होता है| चूंकि सोना अपने आप में गाढ़ी संपत्ति होती है इसलिए गोल्ड लोन लेने के लिए किसी भी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होती है| आप SBI गोल्ड लोन अकेले या जॉइंट रूप में किसी के साथ ले सकते हैं|

SBI Gold loan की सीमा

SBI गोल्ड लोन के तहत आपको कम से कम 20 हज़ार रूपए से लेकर अधिकतम 20 लाख रूपए तक का गोल्ड लोन प्रदान किया जा सकता है|

SBI Gold loan के लिए दस्तावेज

SBI गोल्ड लोन लेने के लिए आपको अपने सोने के साथ अपना निजी पहचान पत्र और एक एड्रेस प्रूफ ले जाना होगा| पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, रेंट एग्रीमेंट आदि मान्य दस्तवेज हैं|  साथ ही आवेदन पत्र के लिए दो पासपोर्ट साइज़ फोटो भी ले जाना आवश्यक है|

SBI Gold loan प्रोसेसिंग फी

SBI गोल्ड लोन के लिए लोन की मात्रा अनुसार अलग-अलग प्रोसेसिंग फी लेता है| दो लाख तक के गोल्ड लोन के लिए फिक्स्ड 500 रूपए प्रोसेसिंग फी प्लस GST (500+GST) निर्धारित है, वहीं 2 लाख से ज्यादा के गोल्ड लोन पर लोन अमाउंट का 0.30% प्रोसेसिंग फी प्लस GST (0.30%+GST) वसूला जाता है| बताते चलें कि SBI के गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग फी कई अन्य गोल्ड लोन प्रदान करने वाले संस्थानों से काफी कम है|

SBI gold loan interest rate

SBI गोल्ड लोन के लिए दो श्रेणिया रखे हुए है| पहली सामान्य श्रेणी में SBI का जितना वर्तमान MCLR (Marginal Cost of Funds based Lending Rate) होता है उससे 1.25% अधिक इंटरेस्ट पर गोल्ड लोन प्रदान करता है| ज्ञात हो कि बैंक अपने MCLR में कमी या बढ़ोतरी करने के लिए पात्र होता है| 10 मार्च 2020 के बाद से संसोधित MCLR 7.75% है तो आपको कुल 9% (7.75+1.25%=9%) सालाना व्याज पर गोल्ड लोन प्राप्त हो जाएगा|

एक दूसरी गोल्ड लोन व्यवस्था के तहत SBI बैंक अपने होम लोन उपभोक्ताओं को MCLR+0.50% के इंटरेस्ट रेट पर गोल्ड लोन प्रदान करता है| अर्थात SBI होम लोन धारक को SBI 0.75% कम इंटरेस्ट रेट पर लोन उपलब्ध कराता है| अभी sbi होम लोन धारक के लिए गोल्ड लोन इंटरेस्ट रेट 8.25% है|

SBI gold loan अवधि

SBI अधिकतम 3 साल या 36 महीने के लिए गोल्ड लोन प्रदान करता है|