Arthgyani
होम > बाजार > शेयर बाजार > उठापटक के बाद 0.16-0.16% की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी  

उठापटक के बाद 0.16-0.16% की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी  

दोपहर के 12.20 तक दोनों सूचकांक उठापटक के बाद भी बढोतरी करते रहें

कोरोना वायरस के ऊपर बनी असमंजसता शेयर बाज़ार में भी दिखाई दे रही है| आज शेयर बाज़ार में निवेशकों के रुख को देख कर तो यही लग रहा है| आज भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांको ने मामूली ही सही, मगर सकारत्मक बढ़त के साथ कारोबारी दिन की क्लोजिंग की| आज के दिन का किंग YES बैंक रहा, जिसने SBI के सकारत्मक अप्रोच की वजह से 27% की बढ़त प्राप्त की|

सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ने ही 0.16%-0.16% की बढ़त प्राप्त की

आज के डे क्लोज के समय BSE का सेंसेक्स ने जहां 0.16% और 61.13 अंकों की बढ़त बनाते हुए 38,470.61 अंकों के स्तर पर था| दूसरी ओर अगर NSE के निफ्टी की बात करें तो आज इस 50 शेयरों वाले सूचकांक ने 0.16% और 18.00 अंकों की मनुली बढ़त बनाई, और कारोबारी दिन के क्लोजिंग के समय यह 11,269.00 के स्तर पर था| आज के कारोबारी दिन के रुख की बात करें तो आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही एक ही जैसा कारोबार किए| आज के दिन में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ने ही 0.16%-0.16% की बढ़त प्राप्त की|

बढ़त के साथ शुरू हुआ था कारोबार 

ज्ञात हो कि आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही अच्छी बढ़त के साथ कारोबारी दिन की शुरुआत की थी| सुबह के सवा नौ बजे तो सेंसेक्स लगभग दो सौ अंकों की बढ़त पर था| सुबह निफ्टी भी सकारात्मक स्तर पर कारोबार कर था| उठापटक के बाद भी यह सकारात्मक माहौल दोपहर के 12.20 तक बना रहा, फिर जो ढलान का सिलसिला शुरू हुआ वह दिन के क्लोजिंग तक बना रहा| आज के दिन में सेंसेक्स ने 38,604.25 अंकों पर ओपनिंग की थी और उसने जो सबसे उच्चतम स्तर छुआ वह 38,887.80 अंकों का था, जबकि आज उसने जो सबसे निम्नतम स्तर पर जो कारोबार किया वह 38,386.68 अंकों का था|

सेंसेक्स के जैसा ही रहा निफ्टी का हाल 

NSE के निफ्टी का हाल भी आज कुछ-कुछ सेंसेक्स के जैसा ही रहा| निफ्टी ने कल के क्लोजिंग स्तर से बढ़त बनाते हुआ 11,306.05 अंकों पर आज के कारोबारी दिन की शुरुआत की थी| निफ्टी का आज का उच्चतम और निम्नतम स्तर 11,389.50 और 11,244.60 का रहा|

NSE निफ्टी में आज के टॉप 5 विनर शेयर रहें- YES बैंक 26.96%, आयशर मोटर्स 2.96%, कोटक बैंक 2.65%, HCL टेक 2.29% और HUL 2.21%

NSE निफ्टी में आज के टॉप 5 लूज़र शेयर रहें- Zee एंटरटेनमेंट 5.58%, हिंडाल्को 2.96%, इन्फ्राटेल 2.56%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.22% और सिप्ला 1.71%