Arthgyani
होम > बाजार > शेयर बाजार > भारतीय शेयर बाज़ार में कुछ दिनों के लिए बंद की जा सकती है ट्रेडिंग

भारतीय शेयर बाज़ार में कुछ दिनों के लिए बंद की जा सकती है ट्रेडिंग

विगत हफ्ते में एक बार लगा चुकी है 45 मिनट के लिए रोक

कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निबटने के लिए भारतीय शेयर मार्केट को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है| ज्ञात हो कि कोरोना वायरस की वजह से भारतीय शेयर मार्केट में विगत कुछ दिनों से लगातार गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है| इस रुख पर लगाम लगाने के लिए सरकार और सेबी शेयर बाज़ार में कारोबार को कुछ दिनों के लिए विराम लगा सकती है, ताकि इस बिकवाली के ट्रेंड पर रोक लगाई जा सकें|

जनता कर्फ्यू की घोषणा को मिला बल 

बाज़ार के कुछ सूत्रों के अनुसार इस बारे में सरकार और सेबी के बीच मीटिंग भी हो चुकी है| इस बारे में क्या फैसला हुआ है यह नहीं बताया गया है| मगर कल वृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू की घोषणा के बाद से इस आशंका को काफी बल मिलने लगा है| बाज़ार बंद होने की आशंका के मद्देनज़र आज शुक्रवार को सुबह में काफी बिकवाली का रुख देखने को मिल रहा है| हालांकि दोपहर में बाज़ार स्थिर है, मगर इस आशंका का असर साफ़-साफ़ दिखाई दे रहा है| देश के सभी तत्वों में इस रविवार के जनता कर्फ्यू की सफलता-असफलता पर आशाएं टिकी हुई हैं| शेयर मार्केट भी इस रविवार को बहुत आशा भरी नज़रों से देख रहा है| जनता कर्फ्यू के बारे में अभी भी जिज्ञासा और आशा बनी हुई है|

विगत हफ्ते सेबी लगा चुकी है रोक 

ज्ञात हो कि विगत दिनों में भारतीय शेयर मार्केट में निरंतर गिरावट का का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों से सेबी ने शेयर मार्केट के हरेक गतिविधि की पल-पल की रिपोर्ट लेनी प्रारंभ कर दी है| इसी संदर्भ में एक समय तो ऐसा भी आया जब सेबी ने शेयर मार्केट के गिरावट को थामने के लिए 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग पर रोक लगा दिया था| इसका नतीजा यह हुआ था कि जब 45 मिनटों के बाद शेयर मार्केट खुला था तो उसने सकारात्मक कारोबार किया था| शायद इसी आशा में शेयर मार्केट कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता हैं|

निर्णय इतना आसान नहीं 

मगर ध्यान देने वाली बात यह कि कुछ देर के लिए ट्रेडिंग रोकना और कुछ दिनों के लिए बाज़ार को बंद कर देने के निर्णय में बहुत अंतर होता है, और ऐसे भी भारतीय शेयर मार्केट विश्व के अन्य शेयर बाज़ारों में एक प्रमुख मार्केट में स्थान बना चूका है| इन सभी बातो के मद्देनज़र यह कहा जा सकता है कि सेबी शेयर मार्केट को कुछ दिनों के लिए बंद करने का निर्णय नहीं लेने जा रही है| अगर बंद करने का निर्णय हुआ तो यह एक ऐतिहासिक कदम होगा| वैसा भी कोरोना वायरस ने जो स्थिति उत्पन्न कर दी है वह भी ऐतिहासिक ही है|