Arthgyani
होम > न्यूज > मुंबई लॉकडाउन

31 मार्च तक मुंबई लॉकडाउन में शेयर बाज़ार शामिल नहीं

महाराष्ट्र के तमाम प्रमुख शहर 31 मार्च तक बंद रहेगा, शेयर बाज़ार फिर भी खुले रहेंगे।

आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री ठाकरे ने ऐलान किया कि महाराष्ट्र के तमाम प्रमुख शहर 31 मार्च तक बंद रहेंगे। हालांकि, शेयर बाजारों को इससे बाहर रखा गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते राज्य के सभी प्रमुख शहरों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। समाचार एजेंसी से ली गयी ख़बरों के अनुसार इस बंद का ऐलान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को किया जिसमे मुंबई महानगरीय क्षेत्र को 31 मार्च तक पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।

हालाँकि इस मुंबई लॉकडाउन में शेयर बाजारों को इससे बाहर रखा जायेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सामान्य कामकाज होगा। इसके अलावा क्लियरिंग कॉर्पोरेशन, स्टॉक ब्रोकर, डिपोजिटरीज और वित्तीय बाजार में सक्रिय सेबी के पास पंजीकृत इकाइयों को भी प्रस्तावित शटडाउन में शामिल नहीं किया गया है।

अपने ट्वीट में भी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि स्टॉक एक्सेचेंज, क्लीयरिंग कॉर्पोरेशन, स्टॉक ब्रोकर, डिपोजिटरीज और वित्तीय बाजार में सक्रिय सेबी के पास पंजीकृत इकाइयों को प्रस्तावित शटडाउन में शामिल नहीं किया गया है। इनमें सामान्य कामकाज होगा।

प्रमुख सन्दर्भ 

  • मुख्यमंत्री श्री ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया।
  • महाराष्ट्र के तमाम प्रमुख शहर 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
  • मुंबई महानगरीय क्षेत्र को पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।
  • मुंबई लॉकडाउन में शेयर बाजारों को इससे बाहर रखा जायेगा।
  • बैंक, सार्वजनिक यातायात और सभी जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी।

विदित हो कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजार  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यहीं स्थित है। इसके अलावा भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (सेबी) का मुख्यालय भी मुंबई में हैं। कई ब्रोकेरेज हाउसेज और प्रमुख बैंकों के मुख्यालय और कई प्रमुख दफ्तर भी मुंबई में हैं।

सरकार कोविड-19 के लगातार बढ़ रहे प्रभाव को रोकने की कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना के सबसे अधिक 52 मामले सामने आ चुके हैं।