Arthgyani
होम > न्यूज > इस साल चीनी उत्पादन हुआ 22 प्रतिशत कम: इस्मा

इस साल चीनी उत्पादन हुआ 22 प्रतिशत कम: इस्मा

गन्ने की कमी को देखते हुए 68 मीलों ने उत्पादन बंद कर दिया था।

इस साल चीनी के उत्पाद में काफी कमी आई है। इस्मा ने इसकी जानकारी दी है। इस्मा की जानकारी के अनुसार इस साल चीनी के उत्पादन में 22 प्रतिशत की कमी आई है। इस्मा के आंकड़ों से पता चलता है  कि पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। इस बार 29 फरवरी तक 194.84 लाख टन का चीनी उत्पादन हुआ है।

इस साल बहुत कम उत्पादन हुआ है जो बड़ी निराशाजनक बात है। अगर हम अभी की बात करें तो 453 चीनी मीलों में 194.84  लाख तन का उत्पादन हुआ है। और पिछले साल इस वक़्त में 520 मीलों में 249.30 लाख टन का उत्पादन हुआ था। अब की बार चीनी मीलों से बहुत निरशा हाथ लगी है।

23 लाख टन चीनी का हो चुका है निर्यात 

इस साल गन्ने का सीजन शुरू हुआ तब देश भर में 453 मीलों में उत्पादन शुरू हुआ था। लेकिन गन्ने की कमी को देखते हुए 68 मीलों ने उत्पादन बंद कर दिया था। अगर हम महाराष्ट्र की बात करें तो महारष्ट्र में चीनी का उत्पादन 50.70 लाख टन हुआ है। पिछले साल महारष्ट्र में इसी समय चीनी का उत्पादन 92.88 लाख तक तक हुआ था। महारष्ट्र में 145 मिले हैं जिनमे से 25 मिल बंद हो चुकी हैं। गन्ने की कमी के कारण मिल बंद करे पड़े हैं।

चीनी उत्पादन का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश को माना जाता है। उत्तर प्रदेश में इस साल चीनी का उत्पादन 76.86 लाख टन हुआ है। पिछले साल उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन 73.87 लाख टन हुआ था। कर्नाटक में भी चीनी का उत्पादन निराशाजनक रहा है। कर्नाटक में इस साल चीनी का उत्पादन 32.60 लाख तन रहा है। जबकि पिछले साल कर्नाटक में चीनी का उत्पादन 41.73 लाख टन था। इस्मा की एक रिपोर्ट के अनुसार चीनी का 35 लाख टन का निर्यात का सौदा हुआ है। अभी तक 22 से 23 लाख टन चीनी का निर्यात हो चूका है।