Arthgyani
होम > न्यूज > व्यापार समाचार > Retail Sector में धमाका करने आ रहा Tata Group, करेगा 1.8 लाख करोड़ रूपए का भारी निवेश

Retail Sector में धमाका करने आ रहा Tata Group, करेगा 1.8 लाख करोड़ रूपए का भारी निवेश

भारत में बढ़ती मांग चलते Retail Sector सेक्टर में देश की नामचीन कंपनी टाटा संस भी अब बड़े पैमाने पर निवेश करने जा रही है।

भारत में बढ़ती मांग चलते Retail Sector तेजी से अपने पैर फैला रहा है। वहीं, इस सेक्टर में निवेश के लिए भारत ही नहीं बल्कि बड़ी विदेशी कंपनियों की नजर भी इस उभरते बाजार में है। Online Retail के क्षेत्र में जहां Flipkart, Amazon और JioMart अपना झंडा बुलंद किए हुए हैं। हालांकि, अब Retail Sector सेक्टर में देश की नामचीन कंपनी टाटा संस भी इसमें बड़े पैमाने पर निवेश करने जा रही  है। जिसकी सीधी टक्कर JioMart से मानी जा रही है।

टाटा ग्रुप करेगा 25 अरब डॉलर का निवेश

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स में छपी खबर की मानें तो वॉलमार्ट इंक, टाटा ग्रुप में 25 अरब डॉलर यानी करीब 1.8 लाख करोड़ का धमाकेदार निवेश कर सकती है। जिसमें टाटा ग्रुप का प्रस्तावित सुपर ऐप भी शामिल होगा। रिपोर्ट की मानें तो Retail Sector के लिए लाया जा रहा यह सुपर ऐप टाटा ग्रुप और वॉलमार्ट की तरफ से जॉइंट वेचर होगा। इस ऐप के जरिए टाटा ग्रुप के रीटेल बिजनेस, Flipkart और वॉलमार्ट ई-कॉमर्स के बीच सिनर्जी का काम किया जाएगा।

सुपर ऐप होगा बड़ा निवेश

ब्लूमबर्ग में छपी खबर की मानें तो टाटा ग्रुप के सुपर ऐप में वॉलमार्ट 20-25 अरब डॉलर तक का बड़ा निवेश कर सकती है। इस ऐप को दिसंबर या जनवरी 2021 तक लॉन्च करने की योजना है। इस ऐप की मदद से टाटा कन्ज्यूमर का अलग-अलग बिजनेस चैनल के जरिए मौजूद होंगेा। गौरतलब है कि टाटा कन्ज्यूमर्स के अंतर्गत टाइटन, टाटा ट्रेट जैसे बड़े ब्रैंड आते हैं।

JioMart से होगी सीधी टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा ग्रुप की सीधे टक्कर मुकेश अंबानी के JioMart से होगी। गौरतलब है कि मुकेश अंबानी भी लगातार रिटेल सेक्टर में निवेश कर रहे हैं। मुकेश अंबानी ने हाल ही में जियो प्लैटफॉर्म में हिस्सेदारी बेच कर करीब 1.5 लाख करोड़ का फंड इकट्ठा किया है।