Arthgyani
होम > न्यूज > Tiktok Reliance Acquisition

TikTok यूजर्स के लिए खुशखबरी : भारत में फिर होगी धमाकेदार एंट्री, बातचीत हुई शुरू

TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance इसके भारतीय कारोबार को मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली Reliance Industries Limited (RIL) को बेच सकती है।

भले ही भारत में TikTok बैन हो गया है। लेकिन इसके बावजूद भी इस शॉर्ट वीडियो ऐप को लोग खूब मिस कर रहे हैं। ऐसे में अब TikTok के यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर वह खुशी से झूम उठेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजर्स के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा बाजार रहे भारत में TikTok दोबारा आने के लिए बेकरार है।

TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance इसके भारतीय कारोबार को बेचने की योजना बना रही है।

यह भारतीय कंपनी TikTok को खरीदने की बना रही योजना

TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance इसके भारतीय कारोबार को बेचने की योजना बना रही है। खबरों की मानें तो ByteDance शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok का भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली Reliance Industries Limited (RIL) को बेच सकती है। इस संबंध में दोनों कंपनियों के बीच जुलाई के आखिर में बातचीत शुरू हुई थी। हालांकि, दोनों कंपनियां अभी किसी भी सौदे पर नहीं पहुंची हैं और ना ही Reliance, ByteDance और TikTok ने कोई प्रतिक्रिया दी है।

बैन होने से पहले TikTok भारत में था सबसे लोकप्रिय

लद्दाख की गलवान घाटी में सीमा विवाद के बाद भारत सरकार ने चीन की कंपनियों के करीब 106 ऐप पर बैन लगा दिया था। बैन के वक्त TikTok के 30 फीसदी यूजर भारतीय थे और इसकी करीब 10 फीसदी कमाई भारत से होती थी। अप्रैल 2020 तक Google Play Store और Apple App Store से TikTok के 2 अरब डाउनलोड किए गए थे। इनमें से करीब 30.3 फीसदी या 61.1 करोड़ डाउनलोड भारत से थे।

TikTok का अमेरिकी कारोबार खरीदने के लिए Microsoft और Twitter भी उसकी दौड़ में शामिल हैं।

अमेरिका में भी TikTok बैन

पिछले सप्ताह अमेरिका ने भी चीनी ऐप TikTok पर बैन को मंजूरी दी थी। हालांकि, अमेरिका ने ByteDance को TikTok का अमेरिकी कारोबार किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया है। TikTok का अमेरिकी कारोबार खरीदने के लिए Microsoft और Twitter भी उसकी दौड़ में शामिल हैं।