Arthgyani
होम > न्यूज > टेक्नोलॉजी > TikTok यूजर्स के लिए खुशखबरी, अमेरिका में स्थापित होने के बाद भारत में कुछ यूं करेगी धमाकेदार वापसी

TikTok यूजर्स के लिए खुशखबरी, अमेरिका में स्थापित होने के बाद भारत में कुछ यूं करेगी धमाकेदार वापसी

TikTok के यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर उनके चेहरे में खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

भले ही भारत में TikTok बैन हो गया है। लेकिन इसके बावजूद भी इस शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप को उसके यूजर्स खूब मिस कर रहे हैं। इतना ही नहीं TikTok के बैन होने के बाद बहुत से शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप लॉन्च हुए हैं। लेकिन, किसी ने भी TikTok जैसी लोकप्र‍ियता हासिल नहीं कर पाई है। ऐसे में अब TikTok के यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर उनके चेहरे में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजर्स के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा बाजार रहे भारत में TikTok दोबारा आने के लिए बेकरार है।

गौरतलब है कि TikTok को कुछ दिन पहले अमेरिका में भी बैन कर रखा था। लेकिन, Tik Tok ने अमेरिका में अपनी कंपनी की कुछ हिस्सेदारी को Oracle ने खरीदा है। इस डील के मुताबिक Oracle चीनी कंपनी Byte Dance का टेक्नोलॉजी पार्टनर होगा और अमेरिका में TikTok के यूजर डेटा का मैनेजमेंट देखेगा। चीन के सरकारी सीजीटीएन टीवी चैनल के मुताबिक Tik Tok की पैरंट कपंनी Byte Dance ने अब अपना का वैश्विक मुख्यालय अमेरिका में स्थापित करने का निर्णय लिया है।

भारत में भी करेगी जल्‍द वापसी

TikTok से जुड़े जानकारों की मानें तो TikTok अमेरिका में अपने बिजनेस को फिर यथावथ चालू करने के बाद दोबारा चालू करेगी। यदि TikTok का मुख्‍यालय अमेरिका में होगा, तो एक तरह से यह एक अमेरिकी कंपनी बन जाएगी। हालांकि, इसके साथ कुछ खबरों मानें तो अमेरिका की तरह TikTok भारत में भी किसी टेक्‍नोलॉजी कंपनी के साथ साझेदारी कर सकती है। भारत में TikTok के 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं और Byte Dance ने अभी तक भारत में अपने कारोबार बंद नहीं किया है।