Arthgyani
होम > गोल्ड रेट > नई दिल्ली में सोने के दाम – गोल्ड प्राइस (28 February 2020)

नई दिल्ली में सोने के दाम – गोल्ड प्राइस (28 February 2020)

सोने को सौभाग्य का  प्रतीक माना जाता है

नई दिल्ली गोल्ड प्राइस (28 February 2020): सोना भारत के परंपरागत निवेश विकल्पों में शामिल है|सदियों से भारत में स्वर्ण आभूषण का प्रचलन रहा है|ये प्रचलन आज भी बना हुआ है|युद्ध एवं अन्य आपत्ति काल में निवेशक वरीयता के आधार पर सोने में निवेश करते हैं|सोने की खपत के कारण ही भारत को प्रचीन काल में सोने की चिड़िया कहा जाता था|सोने के प्रति भारतीयों की ये दीवानगी आज भी बनी हुई है| भारत की राजधानी नई दिल्ली भी इसका अपवाद नहीं कही जा सकती|देश की राजधानी में भी सोने को बेहतरीन निवेश का विकल्प माना जाता है|

आज (28 February 2020) भारत में 22 कैरेट सोने के दाम

ग्राम 22 कैरट सोना
आज
22 कैरट सोना
कल
22 कैरट सोने के
हर रोज दाम परिवर्तित होते हैं
1 ग्राम ₹4,146 ₹4,145 ₹ 1
8 ग्राम ₹33,168 ₹33,160 ₹ 8
10 ग्राम ₹41,460 ₹41,450 ₹ 10
100 ग्राम ₹4,14,600 ₹4,14,500 ₹ 100

आज (28 February 2020) भारत में 24 कैरेट सोने के दाम

ग्राम 24 कैरट सोना
आज
24 कैरट सोना
कल
22 कैरट सोने के
हर रोज दाम परिवर्तित होते हैं
1 ग्राम ₹4,266 ₹4,265 ₹ 1
8 ग्राम ₹34,128 ₹34,120 ₹ 8
10 ग्राम ₹42,660 ₹42,650 ₹ 10
100 ग्राम ₹4,26,600 ₹4,26,500 ₹ 100

 

नई दिल्ली में सोने की मांग

देश के अन्य भागों की तरह नई दिल्ली में भी सोने की मांग में वृद्धि जारी है|बता दें दिल्ली पूरे भारत का दिल मानी जाती है| प्रायः हर भाषा एवं भौगोलिक विविधता के लोग दिल्ली में रहते हैं| इसके अलावा दिल्ली देश के शीर्ष कारोबारियों एवं बड़े राजनेताओं का केंद्र है|इस आधार पर देखें तो दिल्ली के सराफा बाजारों की क्रय शक्ति अन्य किसी भी भारतीय भूभाग से अधिक है|शायद यही कारण है कि पालन से लेकर लक्ष्मीनगर तक,चांदनी चौक से साउथ एक्स तक दिल्ली में ज्वेलरी का काफी बड़ा कारोबार है| इसके अलावा समीपवर्ती राज्य हरियाणा,पंजाब,उत्तरप्रदेश से सीमाएं लगने के कारण भी दिल्ली कई भारतीय प्रदेश वासियों के लिए एक बड़ा बाजार मानी जाती है|

दिल्ली में सोने के दाम:

नई दिल्ली में सोने के दाम google पर बड़ी उत्सुकता के साथ खोजे जाते हैं|गूगल के सर्च नतीजे इस बात को प्रमाणित करते हैं|जहा तक सोने के दामों का प्रश्न है तो वो लगभग पूरे भारत में एक समान होते हैं|नई दिल्ली भी इसका अपवाद नहीं मानी जा सकती|भारत में सोना मुख्य रूप से आयात के माध्यम से लाया जाता है|देश के निर्धारित 38 बैंक विदेशों से आयात द्वारा सोना मंगवाते हैं|आयात के पश्चात् सोने के मूल्यों को डालर से रूपये में परिवर्तित किया जाता है|रुपयों में कीमत निकालने के बाद इस पर आयात शुल्क को जोड़ दिया जाता है|इस यौगिक मुल्य पर ये सोना बुलियन बाजार को दिया जाता है|जहां से इसका खुदरा मुल्य तय किया जाता है|दिल्ली में सोने दाम निकालने के लिए इसी प्रक्रिया का पालन कियां जाता है|मेकिंग चार्ज के स्तर पर हर सराफा बाजार के दाम थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है|किंतु ये अंतर आभूषण के दामों में नजर आता है|

दिल्ली में पिछले 10 दिनों में सोने के दाम का उतार चढ़ाव

दिनांक 22 कैरट 24 कैरट
28 Feb 2020 ₹41,710 10 ₹42,910 10 
27 Feb 2020 ₹41,700 250 ₹42,900 250 
26 Feb 2020 ₹41,450 ( -400 ) ₹42,650 ( -400 )
25 Feb 2020 ₹41,850 ( 0 ) ₹43,050 ( 0 )
24 Feb 2020 ₹41,850 ( 240 ) ₹43,050 ( 240 )
23 Feb 2020 ₹41,610 ( 10 ) ₹42,810 ( 10 )
22 Feb 2020 ₹41,600 ( 940 ) ₹42,800 ( 940 )
21 Feb 2020 ₹40,660 ( 10 ) ₹41,860 ( 10 )
20 Feb 2020 ₹40,650 ( 300 ) ₹41,850 ( 300 )
19 Feb 2020 ₹40,350 ( 400 ) ₹41,550 ( 400 )
18 Feb 2020 ₹39,950 ( 0 ) ₹41,150 ( 0 )

दिल्ली में सोने की खपत:

भारत के अन्य भागों की तरह दिल्ली में भी सोने की खपत में काफी इजाफ़ा हुआ है|सोना भारतीय संस्कृत का एक अभिन्न अंग है|शादी विवाह से लेकर पर्वों तक सोने को पूरे उत्साह के साथ खरीदा जाता है|सांस्कृतिक रूप से सोने को सौभाग्य का  प्रतीक माना जाता है| जबकि दूसरे सन्दर्भों में देखें तो सोना एक उपयोगी निवेश विकल्प भी है|सोने की खरीद के रूप में पूर्वज अपनी संचित पूँजी भावी पीढ़ियों तक पहुंचाते रहे हैं|वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार भारत सोने की खपत के मामले में शीर्ष दस देशों में शामिल है|भारतीयों की यही प्रवृत्ति दिल्ली के सन्दर्भ में भी समझी जा सकती है|अतः हाल के वर्षों में नई दिल्ली में भी सोने की खपत बढ़ी है|

नई दिल्ली में सोने की सुरक्षा:

नई दिल्ली में बीते कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अपराध के आंकड़ों में वृद्धि हुई है|ऐसे में सोने को सुरक्षित रखना दिल्ली वासियों की चिंता का सबब बना हुआ है|ऐसी परिस्थितियों से बचने के आप सोने के गहनों को नजदीकी बैंक शाखा के लाकर में जमा करा सकते हैं|लाकर का चुनाव करते समय आपको विभिन्न बैंकों के लाकर्स के मासिक किराए का पता अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि अलग अलग बैंक अलग अलग किराया लेते हैं| इसके अलावा यदि निवेश के रूप में सोना खरीदना है तो ई टी एफ बांड जैसे विकल्प भी इस्तेमाल किये जा सकते हैं|