Arthgyani
होम > न्यूज > अर्थव्यवस्था समाचार > एक अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे TV और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कीमत में होगा 1500 रुपए से ज्यादा का इजाफा

एक अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे TV और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कीमत में होगा 1500 रुपए से ज्यादा का इजाफा

वित्त मंत्रालय जल्द ही TV की मैन्युफैक्चरिंग में लगने वाले ओपन सेल के आयात पर एक बार फिर 5 फीसदी सीमा शुल्क को एक अक्टूबर से लगाने जा रहा है।

फेस्टिव सीजन में यदि आप TV या कुछ इलेट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी करना चाहते हैं तो एक अक्टूबर से पहले कर लें। क्योंकि, वित्त मंत्रालय जल्द ही TV की मैन्युफैक्चरिंग में लगने वाले ओपन सेल के आयात पर एक बार फिर 5 फीसदी सीमा शुल्क को एक अक्टूबर से लगाने जा रहा है। न्यूज एजेंसी PTI की मानें तो सरकार ने पिछले साल TV और उसके मैन्युफैक्चरिंग में लगने वाले सामान में एक साल के लिए यानी 30 सितंबर तक सीमा शुल्क से छूट दी थी। हालांकि, यह समय सीमा अब खत्म हो रही है।

PTI के मुताबिक वित्त मंत्रालय के सूत्र ने कहा, “TV की ओपन सेल पर सिर्फ 5 फीसदी शुल्क एक अक्टूबर से लगाई जाएगी। मंत्रालय का मानना है कि यह कदम TV और उसके इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की मैन्युफैक्चरिंग योजना के साथ आयात पर निर्भरता में कमी लाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साथ मंत्रालय का कहना है कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग हमेशा के लिए आयात पर ही निर्भर नहीं रह सकती है।”

इस पैमाने पर महंगी होंगी TV

रिपोर्ट की मानें तो TV की कीमत साइज के मुताबिक बढ़गी। जैसे 32 इंच के TV का दाम 600 रुपए और 42 इंच कीमत 1,200 से 1,500 रुपए तक बढ़ जाएगी। इसी आधार पर साइज बड़ा होने पर TV कीमत बढ़ती जाएगी। वित्त मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो प्रमुख ब्रांड 32 इंच TV के लिए 2,700 रुपए और 42 इंच TV के लिए 4,000 से 4,500 रुपए की मूल कीमत पर ओपन सेल आयात कर रहे हैं। इस स्थिती में यदि ओपन सेल पर 5 फीसदी शुल्क लगाया जाता है, तो प्रति TV में 150 से 250 से ज्यादा महंगी होंगी।