Arthgyani
होम > न्यूज > YES बैंक: अर्श से फर्श तक का सफ़र!

YES बैंक: अर्श से फर्श तक का सफ़र!

बैंकिंग सेक्टर में लगातार आ रहे बुरी ख़बरों के बीच YES बैंक ने एक और दुखद अध्याय जोड़ दिया है| कल तक जिस YES बैंक के शेयर उछाल प्राप्त कर रहे थे आज वे जमीन पर आ गए हैं| आइए जानते हैं यस बैंक का पूरा सफ़रनामा|

यस बैंक के शेयर जमीन पे 

YES बैंक के प्रबंधन को कल YES ने अपने हाथों में ले लिया| इससे इस बैंक के शेयर जो SBI के अधिग्रहण के अफवाह से आसमान छू रहें थे वे जमीन पर आ गए|इस खबर से शेयर बाजार में यस बैंक के शेयरों के मूल्य में 50% तक की गिरावट दर्ज हुई और उसके शेयरों ने हाल के समय में अपने निम्नतम सीमा 5.65 के स्तर पर पहुंच गया| यह अभी तक का इसका न्यून स्तर है| खबर प्रकाशित होते समय यस बैंक का शेयर 17.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था|

विवादों से रहा है नाता 

गौरतलब है की विगत के कई वर्षों से यस बैंक किसी न किसी कारणों से हमेशा चर्चा में रहा है| चाहे वह कारण यस बैंक के मालिकाना हक को लेकर पारिवारिक विवाद की वजह से हो या इसके संस्थापक अशोक कपूर का मुंबई आतंकी हमले में मौत को लेकर| कई बार अपने व्यापारिक विवादों की वजह से भी यह चर्चा आम रही|

निवेशकों के करोड़ों डूबें 

यस बैंक पर आए हुए संकट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता था कि एक साल पहले इस बैंक में जिन निवेशकों ने पैसे लगाए थे उनके 90 फीसदी से अधिक पैसे डूब चुके हैं| वहीं अगर मार्केट कैपिटल की बात करें तो पिछले कुछ समय में उसमें हज़ारों करोड़ से ज्‍यादा की कमी आई है|

राणा कपूर को छोड़ना पड़ा था पद 

एक समय स्थिति ऐसी थी कि बैंक में प्रमोटर भी अपनी हिस्‍सेदारी बेच दी थी| एक समय रिजर्व RBI ने NPA और बैलेंसशीट में गड़बड़ी की आशंका की वजह से यस बैंक के उपर कार्रवाई भी की| इस वजह से यस बैंक के चेयरमैन राणा कपूर को पद से हटना पड़ा था|

एक महीने उपरांत RBI करेगा ऐलान 

वहीं बैंक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए भी उम्‍मीद के मुताबिक फंड जुटाने में कामयाब नहीं रही थी जिससे घोर निराशा का माहौल था| इस माहौल में दुनिया भर की रेटिंग एजेंसियां बैंक को निगेटिव मार्किंग देने लगी थी| इसके अलावा यस बैंक के मैनेजमेंट में उठा-पटक का असर भी बैंक की सेहत पर पड़ा| अब RBI के द्वारा YES बैंक के प्रबंधन को अपने हाथों में लेने से स्थिति में क्या परिवर्तन होता है यह एक महीने उपरांत ही ज्ञात होगा|

आइए जानते हैं YES बैंक के प्रारम्भ और उससे जुड़े क्रमगत विवरण:

  1. नवम्बर 2003 में राणा कपूर और उनके रिश्तेदार अशोक कपूर ने अपने ज्वेलरी के बिजनेस को बेच कर YES बैंक की शुरुआत की|
  2. अगस्त 2004 में मुंबई में YES बैंक की पहली ब्रांच ओपन हुई|
  3. जून 2005 में YES बैंक का IPO आया|
  4. नवंबर 2005 में यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर को एन्‍टरप्रन्‍योर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला|
  5. मार्च 2006 में बैंक ने अपना पहला वित्‍त वर्ष के नतीजों का ऐलान किया| बैंक का प्रॉफिट 55.3 करोड़ रुपए जबकि रिटर्न ऑफ एसेट (ROA) 2 फीसदी रहा|
  6. अगस्‍त 2007 में यस इंटरनेशनल बैंकिंग की शुरुआत की|
  7. 26 नवंबर 2008 को मुंबई आतंकी हमले में बैंक के प्रमोटर अशोक कपूर की मौत हुई और बैंक में वर्चस्व के लिए पारिवारिक और कोर्ट के माध्यम से विवाद भी हुआ| जिसमे जीत राणा कपूर की हुई|
  8. दिसंबर 2009 में यस बैंक को 30,000 करोड़ के बैलेंसशीट के साथा सबसे तेज ग्रोथ का अवार्ड मिला|
  9. जून 2013 में बैंक ने देश के अलग-अलग राज्‍यों में 500 से अधिक ब्रांचों का विस्‍तार करने का फैसला लिया|
  10. मई 2014 में बैंक ने ग्‍लोबल क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 500 मिलियन डॉलर जुटाए|
  11. मार्च 2015 में यस बैंक नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE) के निफ्टी 50 में लिस्‍टेड हुआ|
  12. अप्रैल 2015 में यस बैंक ने पहला अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि कार्यालय अबूधाबी में खोला|
  13. साल 2017 में बैंक ने QIP के जरिए 4906.68 करोड़ रुपये जुटाए. यह किसी निजी क्षेत्र द्वारा जुटाई गई सबसे अधिक रकम है|
  14. साल 2018 में यस बैंक को सिक्योरिटीज बिजनेस के कस्टोडियन के लिए सेबी से लाइसेंस मिला| इसके अलावा सेबी ने यस बैंक को म्‍युचुअल फंड बिजनेस के लिए भी मंजूरी दी|
  15. आज के समय में यस बैंक के पास 1122 ब्रांच और 21 हजार से अधिक कर्मचारी हैं|
  16. आज YES बैंक के ब्रांच और ATM के बाहर ग्राहंकों की भीड़ है मगर धन अभाव में उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है| शेयर बाज़ार में YES बैंक के शेयरों के ऊपर विश्वास करके निवेश किए हुए निवेशकों का धन डूबने के कगार पर है|