Arthgyani
होम > न्यूज > टेक्नोलॉजी > TikTok की जगह लेगा YouTube का शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Shorts, मिलेंगे यह फीचर

TikTok की जगह लेगा YouTube का शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Shorts, मिलेंगे यह फीचर

YouTube ने हाल ही में अपने शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म Shorts को भारत में लॉन्च कर दिया है।

भारत में TikTok के बैन होने बाद एक के बाद एक कई शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप लॉन्च हुए हैं। भले ही TikTok बैन होने के बाद देश की कई टेक कंपनियों ने एक मौके रूप में लिया। लेकिन, किसी को भी TikTok जैसी सफलता और पॉप्युलैरिटी नहीं मिली। ऐसे में अब इस मौके को देखते हुए YouTube ने भी अपने शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म Shorts को भारत में लॉन्च कर दिया है। Youtube के शॉर्ट प्लेटफॉर्म पर Tiktok की तरह ही छोटे-छोटे वीडियो बनाए जा सकेंगे। साथ ही उन्हें एडिट करके Youtube के गानों को जोड़ा जा सकेगा।

YouTube का यह शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म Shorts सबसे पहले भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और इसके बाद दूसरे देशों में लॉन्च किया जाएगा।

Youtube Shorts

बीटा वर्जन में होगा लॉन्च

YouTube ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह इस बात का ऐलान करते हुए उत्सुक हैं कि हम YouTube Shorts बना रहे हैं। जो इस प्लेटफॉर्म में नया शॉर्ट फॉर्म वीडियो एक्सपीरियंस है जिसकी मदद से वे अपने मोबाइल फोन पर छोटी अवधि के वीडियो को शूट कर सकते हैं।

Youtube को मिलेगा अपने बड़े यूजर्स बेस का फायदा

बैने होने से पहले TikTok भारत में टॉप लोकप्र‍िय ऐप में एक था। जिसके देश में करीब 20 करोड़ यूजर्स थे। हालांकि, Youtube के पास भी भारत में एक बड़ा यूजर्स बेस है। वर्तमान में Youtube के देश में 30.8 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं, जो Tiktok के मुकाबले कहीं ज्यादा है। हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या Youtube शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok की जगह ले पाएगा या नहीं।