Arthgyani
होम > न्यूज > कोरोना के डर से बढ़ी मास्क की 4 से 5 गुना कीमत

कोरोना के डर से बढ़ी मास्क की 4 से 5 गुना कीमत

कोरोना वायरस के डर से बाजारों में मास्क की डिमांड बढ़ गई है।

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है। हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन अभी तक कोरोना का स्थाई इलाज नहीं मिला है। कोरोना का डर सारे देशों में बना हुआ है। कोरोना का असर उद्योगों पर भी पड़ा है। कोरोना के कहर से बाजारों में सुस्ती छाई हुई है।

कोरोना वायरस के डर से माता पिता बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। कोरोना वायरस के डर से बाजारों में मास्क की डिमांड बढ़ गई है। मेडिकल स्टोर पर मास्क की कमी पड़ गई है। दुकानों पर मास्क का स्टॉक खत्म हो गया है। मास्क की कीमत में तेजी आई है। मास्क की डिमांड के कारण मास्क के दाम बढ़ गए हैं।

बड़ी मात्रा में चीन से आता था मास्क 

कोरोना के डर से मास्क की कीमत 4 से 5 गुना ज्यादा बढ़ गई है। ज्यादा से ज्यादा लोग मास्क खरीद रहे हैं। लोग सुरक्षा के चक्र को ध्यान में रख कर मास्क खरीदने में तेजी दिखा रहे हैं। जिसके चलते मस्क बहुत महंगा हो गया है। जिस मास्क की कीमत 10 रूपये है। वही मास्क अभी 40 से 50 रूपये तक बिक रहा है।

कोरोना के डर से मास्क इतना बिक रहा है। दुकानों पर इसका स्टॉक ख़तम हो गया है। और जिन अस्पतालों में मास्क का स्टॉक कम था फिलहाल वहां स्टाफ के इस्तेमाल के लिए भी मास्क नहीं बचें हैं। इसका कारण है कोरोना वायरस क्यूंकि मास्क चीन से आता है। कोरोना वायरस के चलते चीन से मास्क आना बंद हो गया है। जिसके चलते मास्क की किल्लत अस्पतालों और मेडिकल स्टोर पर देखने को मिल रही है। मास्क बनाने वाली लोकल कंपनियां भी स्टॉक पूरा नहीं कर पा रही हैं।