Arthgyani
होम > न्यूज > अडाणी इंटरप्राइजेज को मिला 1,546 करोड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग का कॉन्ट्रैक्ट

अडाणी इंटरप्राइजेज को मिला 1,546 करोड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग का कॉन्ट्रैक्ट

ये कॉन्ट्रैक्ट मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के लिए मिला है।

सरकार मध्यप्रदेश में 6 लाइन का राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने जा रही है। सरकार काम को ठेके पर देती है। जिसकी बोली लगती है। अब की बार बोली पर अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को भारतीय राजमार्ग की तरफ से 1,546 करोड़ का ठेका मिला है। अडाणी इंटरप्राइजेज ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया अब की बार ठेका भारत सरकार की तरफ से अडाणी कंपनी को मिला है।

ये परियोजना भारतमाला के तहत आती है इस परियोजना को उसी तरीके से पूरा भी किया जाएगा। अडानी इंटरप्राइजेज ने बताया की ये कॉन्ट्रैक्ट मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के लिए मिला है। ये राष्ट्रीय राजमार्ग मध्यप्रदेश के गोलापुडी से चिन्नाकाकनी के बीच विजयवाड़ा बाईपास को 6 लेन का बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

ढाई साल में होगा राष्ट्रीय राजमार्ग तैयार 

अडाणी इंटरप्राइजेज ने बातचीत के दौरान ये भी बतया कि इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग का काम ढाई साल में पूरा किया जाएगा। 6 लेन की सड़क बनायी जायेगी इस कॉन्ट्रैक्ट में विजयवाड़ा गुंडूगोलानु में कृष्णा नदी पर पुल भी बनाया जाएगा। ये सारा काम भारतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा।

अडाणी इंटरप्राइजेज को ये कॉन्ट्रैक्ट 17.88 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 1,546.31 करोड़ रूपये में मिला है। राष्ट्रीय राजमार्ग को 6 लेन का तैयार किया जाएगा। जिसमे कृष्णा नदी पर भी पुल भी बनाया जाना है ये पुल भी कॉन्ट्रैक्ट में ही आता है।

एक झलक: 

  • सरकार मध्यप्रदेश में 6 लाइन का राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने जा रही है।
  • सरकार काम को ठेके पर देती है।
  • जिसकी बोली लगती है।
  • अब की बार बोली पर अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को भारतीय राजमार्ग की तरफ से 1,546 करोड़ का ठेका मिला है।
  • ये परियोजना भारतमाला के तहत आती है इस परियोजना को उसी तरीके से पूरा भी किया जाएगा।
  • अडानी इंटरप्राइजेज ने बताया की ये कॉन्ट्रैक्ट मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के लिए मिला है।
  • ये राष्ट्रीय राजमार्ग मध्यप्रदेश के गोलापुडी से चिन्नाकाकनी के बीच विजयवाड़ा बाईपास को 6 लेन का बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
  • अडाणी इंटरप्राइजेज ने बातचीत के दौरान ये भी बतया कि इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग का काम ढाई साल में पूरा किया जाएगा।
  • 6 लेन की सड़क बनायी जायेगी इस कॉन्ट्रैक्ट में विजयवाड़ा गुंडूगोलानु में कृष्णा नदी पर पुल भी बनाया जाएगा।
  • अडाणी इंटरप्राइजेज को ये कॉन्ट्रैक्ट 17.88 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 1,546.31 करोड़ रूपये में मिला है।