Arthgyani
होम > न्यूज > कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने महंगाई भत्ते में की भारी बढ़ोत्तरी

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने महंगाई भत्ते में की भारी बढ़ोत्तरी

सरकार के इस कदम से देश की सुस्त होते बाज़ारों में पैसों का आगमन बढेगा

अर्थव्यवस्था, शेयर बाज़ार, रोजगार, महंगाई सहित सभी आर्थिक क्षेत्रों में छाई बदहाली के बीच देश के एक वर्ग के लिए खुशखबरी आई है| सरकार ने केंद्रीय कमचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ते  (Dearness Allowances) में 4% की भारी बढ़ोत्तरी की है| सरकार के इस कदम से देश की सुस्त होते बाज़ारों में पैसों का आगमन बढेगा, जिससे अर्थव्यवस्था में थोड़ी तेज़ी आने की संभावना हैं|

कर्मचारियों के लाइफ स्टाइल मेंटेन रखने के लिए बढ़ता है DA 

सरकार के Dearness Allowances (DA) बढाने का यह कदम सरकारी कर्मियों के लिए भी थोडा विश्मित करने वाला है| हालांकि वे DA बढाने की मांग बहुत समय से कर रहे थे, मगर इस विपरीत आर्थिक परिस्थिति में इतने DA बढ़ोत्तरी की उम्मीद उन्हें खुद भी नहीं थी| ज्ञात हो कि लगातार बढती महंगाई से सरकारी कर्मियों के लाइफ स्टाइल पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े इसी उद्देश्य से सरकार समय-समय पर महंगाई भत्ते में वृद्धि करती रहती है|

साल 1972 में हुई थी शुरुआत 

जानकारी के लिए बताते चलें कि महंगाई भत्ता देने की शुरुआत पहली बार साल 1972 में की गई थी| केंद्र सरकार को यह प्रेरणा बॉम्बे कपडा मिल उद्योग से मिली और उसने इसे कानून बना कर लागू कर दिया| उसके बाद से इसमें समय-समय पर संसोधन और वृद्धि की जाती है|

DA के बेस इयर को 2016 किया गया 

इस फैसले के साथ ही सरकार ने महंगाई भत्ते के लिए बेस इयर को 2001 से बढाकर 2016 करने का फैसला किया है| सरकार के इस कदम से महंगाई भत्ते की रकम में अच्छा-ख़ासा इजाफा होगा और सरकार के खजाने पर अच्छा-ख़ासा बोझ बढेगा|

अपने एक अन्य फैसलें में सरकार ने 3 करोड़ इन्डस्ट्रीयल कर्मचारियों के लिए सैलरी में इजाफे के अवधि को 1 साल से घटाकर 6 महीना करने का निर्णय लिया गया है| सरकार के इस कदम से इंडस्ट्रियल कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है|