Arthgyani
होम > न्यूज > कोरोना वायरस: चाय के भाव में आई भारी गिरावट

कोरोना वायरस: चाय के भाव में आई भारी गिरावट

चाय का दाम 120-130 रूपये किलो हो गया हैं।

चीन में फैले कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। पूरी दुनिया के बाजारों पर कोरोना वायरस का असर दिख रहा है। बाजार सुस्त हो गए हैं। हर क्षेत्र पर कोरोना का असर पड़ा है। कोरोना वायरस के कारण चीन और ईरान ने चाय का आयात बंद कर दिया है। जिसके कारण चाय के भाव गिर गए हैं।

चाय का आयात बंद होने के बाद नीलामी हुई जिसमे चाय की कीमतों में 40 प्रतिशत की कमी आई है। चाय का पिछले साला का भी भारी स्टॉक पड़ा है। व्यापारिओं की चिंता बढ़ती जा रही है। चाय का स्टॉक 5 करोड़ किलो का है। इसका कारण ये है चीन में जाने वाली चाय पर रोक लगा दी है। चीन ने कहा है हमारे पास अभी 2 महीने का स्टॉक है। बाकी चाय हम हालत सुधरने पे आवशकयता अनुसार खरीदेंगे।

चीन भारत से ब्लैक टी का भी आयात करता है

कोरना के डर से हर देश सहमा हुआ है। ईरान ने चाय के आयात को ले कर कहा है। पहले एक सप्ताह हम स्थिति का जायजा लेंगे, हालत देखेंगे उसके बाद कोई फैसला किया जाएगा। एशियन टी के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रमुख निर्यातक मोहित अगरवाल ने ईटी को बताया की चाय के दम में बहुत ज्यादा कमी आई है। फिलहाल चाय का दाम 120-130 रूपये किलो हो गया हैं। पिछले साल 200 रूपये प्रति किलो था।

अगर चीन और इरान चाय नहीं खरीदते हैं तो हालत और भी नाजुक बन सकते हैं। चीन ने 2019 में भारत से 1.345 करोड़ किलो चाय खरीदी थी उस वक़्त चीन ने चाय का आयात करने में श्रीलंका को भी पीछे छोड़ दिया था। चीन में ग्रीन टी की ज्यादा खेती होती है।

चीन ने भारत से काफी मात्रा में ब्लैक टी का आयात किया है। चीन के युवाओं में ब्लैक टी की दिलचस्पी बढ़ी है। भारत और चीन के भी ब्लैक टी के आयात में पिछले पांच सालों में 4 गुना बढ़ोतरी हुई है। चीन ने आखरी बार चाय का आयत 25 जनवरी से पहले किया था उसके बाद चीन ने चाय आयात पर रोक लगा दी है। ये सब कोरोना वायरस के कारण हुआ है।