Arthgyani
होम > न्यूज > कोरोना वायरस: 2020 में लग सकता है एयरलाइन्स को बड़ा झटका

कोरोना वायरस: 2020 में लग सकता है एयरलाइन्स को बड़ा झटका

113 अरब डॉलर का नुक्सान होने की सम्भावना है। 

कोरोना वायरस से पुरे देश में महामारी फैली हुई है। पूरी दुनिया में कोरोना का कहर बना हुआ है। बहुत से उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर हैं। आयात निर्यात ठप होने पे हैं। हर क्षेत्र पर कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। खाने पिने की चीजों से ले कर यातायात के साधनों तक पर असर दिख रहा है। शेयर बाजारों में सुस्ती छाई हुई है। सारे देश कोरोना के डर से सहमे हुए हैं।

कोरोना वायरस के चलते सबसे ज्यादा असर पर्यटकों पर पड़ा है। हवाई यात्रा कम हुई है। लोग अपने टूर कैंसिल कर रहे हैं। इसका असर एयरलाइन्स पर ज्यादा पड़ रहा है। कोरोना वायरस के चलते साल 2020 में अंतराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ को लगभग 113 अरब डॉलर का नुक्सान होने की सम्भावना है।

कोरोना वायरस ने 2 महीने में किया उद्योग धंधो को अस्त व्यस्त 

कोरोनो वायरस के कारण एयरलाइन्स को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। एयरलाइन्स में यात्रियों की संख्या कम हो रही है। लोग अपने ट्रिप कैंसिल करने लगे हैं। सिंगापूर में हुई बैठक में आईएटीए ने प्रमुख ने कहा कोरोना वायरस के इतना तेजी से फैलने से उद्योग भी ठप होने की कगार पर हैं।

आईएटीए ने प्रमुख ने ये भी कहा की कोरोना वायरस इतनी जल्दी से फैला है। कोरोना वायरस मात्र 2 महीने में लोगों के जीवन और उद्योग धंधो को अस्त व्यस्त कर दिया है। लोगों को महंगाई से झुझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर एयरलाइन्स पर पड़ा है। एयरलाइन्स को बहुत बड़ा नुक्सान का सामना करना पड़ेगा।