Arthgyani
होम > न्यूज > OYO को 2,390 करोड़ रूपये का नुकसान

OYO को 2,390 करोड़ रूपये का नुकसान

OYO की उम्मीदें 2020 पर

पिछले वित्तीय वर्ष में ओयो होटल्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा। ग्राहकों ने काफी शिकायतें की वही भारत के कुछ इलाकों में होटल संचालकों द्वारा ओयो कंपनी पर वादे के अनुसार भुगतान न करने का आरोप भी लगाया था। इसके अलावा कर्मचारियों को निकालने के निर्णय को लेकर भी OYO चर्चाओं में बना हुआ था |अब एक बार फिर oyo चर्चा में शामिल हो गया है| इसकी वजह है कंपनी को हुआ बड़ा नुकसान|

2,390 करोड़ रुपए का घाटा:

हॉस्पिटैलिटी फर्म ओयो होटल्स एंड होम्स ने सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति  में मार्च 2019 में समाप्त तिमाही में 2,390 करोड़ रुपए का घाटा होने की बात कही है । कंपनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विस्तार के कारण कंपनी का नुकसान बढ़ा है। विदित हो कि इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 370 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। बता दें कि 2018-19 में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवन्यू 95.1 करोड़ डॉलर रहा जो इससे पहले के वित्त वर्ष में 21.1 करोड़ डॉलर था।इस दौरान भारत में 12 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी भी हुई|ओयो की तरफ से लंबे समय से कहा जा रहा है कि कार्य कुशलता में कमी की वजह से कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। बता दें कि ओयो के सेल्स, सप्लाइ और ऑपरेशन विभाग में ज्यादातर छंटनी हुई है|

जनवरी में 65 लाख बुकिंग

OYO ने 2020 साल की शुरुआत में अच्छा कारोबार किया है |जनवरी 2020 में भारत में 65 लाख लोगों ने ओयो के होटल में बुकिंग कराई। गुणवत्ता में सुधार और प्रक्रियाओं में बदलाव के बाद कंपनी ने देश भर में 100 से अधिक संपत्ति मालिकों का भरोसा जीता है| वे जनवरी में ओयो के परिवार में फिर से शामिल हो गए हैं। साल की शुरूआत मजबूती से करते हुए ओयो ने  हर दिन 800-1200 से अधिक कमरे साईन किए हैं| OYO पर देश के 415 से अधिक शहरों में 270,000 कमरे  तथा 18000 इमारत उपलब्ध हैं। बीता वर्ष खराब होने के कारण oyo की उम्मीदें 2020 पर लगी हुई हैं|