Arthgyani
होम > योजना > क्या है प्रधानमंत्री जन धन योजना, क्यों इसे पीएम मोदी ने बताया गेमचेंजर.. ऐसे खोलें इसमें अपना खाता

क्या है प्रधानमंत्री जन धन योजना, क्यों इसे पीएम मोदी ने बताया गेमचेंजर.. ऐसे खोलें इसमें अपना खाता

वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय मिशन के तौर पर शुरू की गई Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana ने आज अपने 6 साल पूरे कर लिए हैं।

केंद्र की मोदी सरकार देश के नागरिकों को बैकिंग सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रतिबध्य होकर काम कर रही है। वहीं, इसके लिए केंद्र सरकार ने कई योनजनाएं भी शुरू की हैं, जिनमें सबसे प्रभावी है ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana)। बता दें, वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय मिशन के तौर पर शुरू की गई PMJDY ने आज अपने 6 साल पूरे कर लिए हैं। मोदी सरकार की यह योजना लोगों पर केंद्रित आर्थिक पहलों के लिए नींव का पत्थर मानी जाती है। इस प्रभावी योजना से अब तक 40.35 करोड़ भारतीयों को लाभ मिला है, जिसकी जानकारी खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने ट्वीट के जरिए दी है।

PMJDY के 6 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज से 6 साल पहले प्रधानमंत्री जनधन योजना को लॉन्च किया गया था, जिसका मकसद लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना था। ये एक गेमचेंजर साबित हुआ, जिसने गरीबी में फंसे लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया। PMJDY के कारण करोड़ों परिवारों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। इसमें अधिकतर लोग ग्रामीण इलाकों के हैं और महिलाएं हैं। जिन्होंने इस योजना के लिए काम किया है, मैं उनको धन्यवाद करता हूं।”

क्या है Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana वित्तीय समावेशन संबंधी एक राष्ट्रीय मिशन है। जिसके तहत वंचित वर्गों जैसे कमजोर वर्गों और कम आय वाले दूरदराज के ग्रामीण लोगों को को विभिन्न वित्तीय सेवाएं जैसे सेविंग और डिपॉजिट खाते, मुआवजा, क्रेडिट, इंश्योरेंस तथा पेंशन उपलब्ध कराना है।

क्या है PMJDY का उद्देश्य

PMJDY का उद्देश्य देश की बड़ी आबादी जो पिछले 70 वर्षों से बैंकिंग से दूर थी, उस बैकिंग सुविधाओं को पहुंचाना और उसके प्रमि लोगों को जागरुक करना है। जिससे उस आबादी को सीधे देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा सके। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रहीं सुविधाओं और योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।

कब शुरू हुई थी PMJDY

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में PMJDY की घोषणा की थी। इसके बाद 28 अगस्त को इस योजना को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया था।

PMJDY के खातों में जमा हैं 1.31 लाख करोड़ रुपए

वित्त मंत्रालय के मुताबिक PMJDY के खातों में इस समय 1.31 लाख करोड़ रुपए जमा है। आंकड़ों  की माने तो औसतन एक बैंक खाते में 3,239 रुपए जमा हैं।

PMJDY से खुल चुके हैं इतने बैंक खाते

वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक, पिछले एक साल में सबसे अधिक 3.6 करोड़ नए जन धन खाते खोले गए हैं। वहीं, 19 अगस्त 2020 तक कुल जन धन खातों की संख्या 40.35 करोड़ है। जिनमें 34.81 करोड़ एक्ट‍िव बैंक अकाउंट हैं।

नोट- आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक यदि किसी बैंक खाते में दो साल तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं होता है तो उसे निष्क्रिय खाता माना जाता है।

गिनीज बुक में दर्ज है PMJDY का नाम

PMJDY को गिनीज बुक ऑफर रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। यह स्थान जन धन योजना को सबसे कम समय यानी 1 सप्ताह में 18 करोड़ से अधिक खाते खोले जाने के लिए मिला है।

PMJDY से मिलने वाले लाभ

1. जमा राशि पर ब्याज।
2. एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर।
3. कोई न्यूनतम शेष राशि अपेक्षित नहीं।
4. प्रधान मंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 30,000 रुपए का जीवन बीमा लाभार्थी को उसकी मृत्यु पर सामान्य शर्तों की प्रतिपूर्ति पर देय होगा
5. भारत भर में धन का आसानी से अंतरण।
6. सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को इन खातों से लाभ अंतरण प्राप्त होगा।
7. छ: माह तक इन खातों के संतोषजनक परिचालन के पश्चात ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी।
8. पेंशन, बीमा उत्पांदों तक पहुंच।

PMJDY के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आईडी प्रूफ जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि जैसे पहचान प्रमाण पत्र।
  • एड्रेस प्रूफ जैसे मालिकाना हक या किराये के दस्तावेज, स्थानिय निवास प्रमाण पत्र अन्य सरकार द्वारा स्वीकृत आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • संपूर्ण दस्तावेजों के साथ संलग्न और हस्ताक्षर किया हुआ आवेदन फार्म।

नोट – आवेदक ध्यान दें कि दस्तावेज और अन्य औपचारिकताएं बैंक के आंतरिक दिशानिर्देशों के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। ऊपर दी गई लिस्ट में केवल कुछ जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।

PMJDY से जुड़ने के लिए ऐसे करें आवेदन

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana

PMJDY से जुड़ने के लिए सबसे पहले उसकी ऑफीशियल वेबसाइट https://www.pmjdy.gov.in/ जाएं। वहां से उसका फॉर्म डाउनलोड कर लें। यह फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी भाषा में उपलब्ध है। आवेदन को सावधानी पूर्वक भरके नजदीकी बैंक की किसी भी शाखा में जाकर उसे जमा कर दें।

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana

प्रधानमंत्री जन धन योजना का फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें