Arthgyani
होम > न्यूज > रिलायंस कम्युनिकेशंस चुकाएगी 23,000 करोड़ का कर्ज

रिलायंस कम्युनिकेशंस चुकाएगी 23,000 करोड़ का कर्ज

आरकॉम पर 1,300 चीन के कर्जदारों का कर्ज है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस के कर्जदाताओं को कर्ज का पैसा मिलने की उम्मीद है। रिलायंस कम्युनिकेशंस अपनी कुछ सम्पतियों को नीलाम करने जा रही है। नीलामी के पैसे से आरकॉम कर्ज चुकाने का काम करेगी। आरकॉम पर 33,000 करोड़ का कर्ज है। आरकॉम अपनी सम्पति को नीलाम कर के 23,000 करोड़ तक का कर्ज चुकाएगी।

पीटीआई भाषा की ख़बरों के अनुसार आरकॉम की बैठक सीओसी के साथ हुई। सीओसी की बैठक में समिति ने आरकॉम और उससे जुडी कंपनियों आरटीएल और आईटीएल के समाधान के लिए भी मंजूरी दे दी है। समिति ने पूरी सहमति दे दी है। आरकॉम पर 49,000 करोड़ रूपये का दावा था कर्जदाताओं का, इस कर्ज में से 33,000 करोड़ रूपये का कर्ज गारंटी वाला है।

70 प्रतिशत कर्ज चुकाने की उम्मीद 

जनवरी में सीओसी की बैठक में रिलायंस जिओ और एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ली. ने आरकॉम की सबसे ज्यादा बोली लगाईं थी। इसमें रिलायंस जियो ने आरआईटीएल टावर  और फाइबर की 4,700 करोड़ रूपये की बोली लगाई थी। और यूवीएआरसीएल ने आरकॉम के स्पेक्ट्रम और रियल एस्टेट की 14,000 करोड़ रूपये की बोली लगाई थी।

आरकॉम पर 1,300 चीन के कर्जदारों का कर्ज है। और भारतीयों के कर्ज की राशी है 3,000 करोड़ रूपये की राशी है। इस नीलामी से कर्जदाताओं को कर्ज मिलने की उम्मीद है। कर्जदाताओं को आरकॉम से 70 प्रतिशत कर्ज वसूली की उम्मीद है।