Arthgyani
होम > न्यूज > SBI करेगा YES BANK में 2450 करोड़ निवेश, लेगा 49% स्टेक

SBI करेगा YES BANK में 2450 करोड़ निवेश, लेगा 49% स्टेक

निवेशकों सहित एस बैंक से जुड़े सभी वर्गों के लिए है राहत भरी खबर

Yes बैंक पर जबसे रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया(RBI) ने शिकंजा कसा है तबसे और उसके पूर्व से अफवाहों का बाज़ार गर्म है| पहली खबर यह आई कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) यस बैंक को अधिग्रहित करेगा, यह खबर सुनकर यस बैंक के शेयर तेज़ी से उछाल प्राप्त करने लगें, मगर उसी वृहस्पतिवार की शाम को जब RBI ने यस बैंक के प्रबंधन पर कब्ज़ा कर लिया तो अगले दिन यस बैंक के शेयर जमीन पर आ गए, यस बैंक के कर्मचारियों में असमंजसता का वातावरण व्याप्त हो गया और बैंक के ग्राहक तो इतने डर गए कि वे यस बैंक के ATM के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े हो गए|

अगले तीन साल के लिए SBI का होगा हस्तक्षेप 

इसी ख़बरों के क्रम में एक खबर यह कि RBI ने अगले एक महीने के लिए YES बैंक से निकासी की सीमा को 50 हज़ार रूपए तक सीमित कर दिया है| मगर अब जो खबर आ रही है वह यस बैंक से जुड़े सभी वर्गों के लिए राहत युक्त हो सकती है| स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने घोषणा की है कि वह यस बैंक के री-स्‍ट्रक्‍चरिंग प्‍लान के लिए यस बैंक में 2450 करोड़ रूपए का निवेश करेगा, साथ ही 49% हिस्सेदारी भी खरीदेगा|

निवेशकों के लिए राहत की खबर 

इस खबर से उम्मीद है कि सोमवार को जब शेयर बाज़ार खुलेगा तो यस बैंक के शेयरों में तेज़ी आएगी| फिलहाल ग्राहक भी चैन की सांस ले सकते हैं क्योंकि SBI का नाम अपने आप में ही विश्वास का दूसरा नाम है| इसका अंदाजा आपको SBI कार्ड के IPO के सब्सक्रिप्शन के उच्च दर को देख कर ही हो जाता होगा| फिलहाल स्थिति यह है कि सरकार, RBI और SBI के द्वारा प्रदत विश्वास के सहारे ही YES बैंक से जुड़े कर्मचारी, ग्राहक और निवेशक आगे बढ़ सकते हैं| क्योंकि हाथ खींचने का विकल्प ग्राहकों और कर्मचारियों के पास तो नहीं है और अगर निवेशकों ने हाथ खिंचा तो नुकसान उनका खुद का ही होगा क्योंकि फिलहाल यस बैंक के शेयर अपने स्तर से काफी निचे कारोबार कर रहे हैं|