Arthgyani
होम > न्यूज > उत्तर प्रदेश सरकार ने किये गेहूं खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

उत्तर प्रदेश सरकार ने किये गेहूं खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

www.fcs.up.gov.in पर जा कर खुद से भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार रजिस्ट्रेशन के आधार पर गेहूं की खरीद करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं की खरीद का सरकारी भाव 1,935 रूपये प्रति क्विंटल रखा है। उत्तर प्रदेश सरकार गेहूं की 15 जून तक खरीद करेगी।

उत्तर प्रदेश के किसानो को रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसान जन सुविधा केंद्र पर जा कर करवा सकते हैं। किसान खुद भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है। www.fcs.up.gov.in पर जा कर खुद से भी कर सकते हैं। जो किसान खुद नहीं कर सकते हैं वो किसान सेवा केंद्र या नजदीक किसी साइबर कैफ़े में जा कर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करवाते वक़्त आप का मोबाइल नो. भी मांगा जाएगा जिस पर otp आएगा otp के आधार पर आप का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

100 क्विंटल से ज्यादा गेहूं के लिए जाना पड़ेगा उपजिलाधिकारी के दफ्तर  

उत्तर प्रदेश सरकार ने रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद किसान 100 क्विंटल से कम गेहूं बेच सकता है। अगर किसान के पास 100 क्विंटल या 100 क्विंटल से ज्यादा गेहूं हैं तो उसके लिए किसान को उपजिलाधिकारी के पास जा कर रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा।
रजिस्ट्रेशन करवाते वक़्त किसान के पास आधार कार्ड होना बहुत जरूरी है। बाकि जो किसान पिछले साल रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। उन किसानो को दुबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की कोई जरूरत नहीं है। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है बस आप को दी गई वेब साईट पर जा कर ऑनलाइन पंजीकरण करना है।