Arthgyani
होम > टैक्स (कर) > Gratuity | ग्रेच्युटी क्या है? कैसे की जाती है कैलकुलेट, जानिए इससे जुड़ी हर जरूरी बात

Gratuity | ग्रेच्युटी क्या है? कैसे की जाती है कैलकुलेट, जानिए इससे जुड़ी हर जरूरी बात

ग्रेच्युटी (Gratuity) आपकी सैलरी का वह हिस्सा है जो कंपनी या आपका संस्थान आपकी वर्षों की सेवाओं के एवज में देता है।

यदि आप एक नौकरीपेशा इंसान हैं तो आपके दिमाग में ग्रेच्युटी (Gratuity) को लेकर कई तरह के सवाल आपके दिमाग में आ रहे होंगे। जिनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं। ग्रेच्युटी क्या है? मुझे कब ग्रेच्युटी मिलेगी? ग्रेच्युटी कैसे कैलकुलेट की जाती है? ग्रेच्युटी के रूप में मिली कितनी राशि टैक्स-फ्री होगी और कितनी ग्रेच्युटी पर इनकम टैक्स देना होगा..? यदि आप इन सभी सवालों के जवाब तलाश रहे हैं तो आप यहां उनके बारे में पढ़ सकते हैं।

ग्रेच्युटी क्या है | What is Gratuity

ग्रेच्युटी (Gratuity) आपकी सैलरी का वह हिस्सा है जो कंपनी या आपका संस्थान आपकी वर्षों की सेवाओं के एवज में देता है। सरल शब्दों में कहें तो ग्रेच्‍युटी किसी कर्मचारी को कंपनी की तरफ से दिया जाने वाला उपहार होता है जो उसकी सालों के काम के एवज दिया जाता है।

कब मिलेगी ग्रेच्युटी | When will you Gratuity

पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी एक्ट, 1972 के मुताबिक ग्रेच्युटी किसी भी ऐसे कर्मचारी को दी जाती है, जो नौकरी में लगातार 4 साल, 10 महीने, 11 दिन तक काम कर चुका हो। क्योंकि पांच साल की नौकरी के बाद ही कोई भी कर्मचारी कानून ग्रेच्युटी का हकदार बनता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम तौर पर ग्रेच्युटी रिटायरमेंट के बाद मिलती है। लेकिन, यदि आप नौकरी बदल रहे हैं या बीच में छोड़ रहे हैं तो कुछ शर्तों के पूरा करने बाद भी आप पहले भी ग्रेच्युटी हासिल कर सकते हैं।

कैसे कैलकुलेट करें ग्रेच्युटी | How to Calculate Gratuity

ग्रेच्युटी (Gratuity) की गणना दो बातों पर निर्भर करती है। जिसमें पहला है पिछला वेतन और दूसरा है सेवा की अवधि। निजी क्षेत्र के कर्मचारियों कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी? इसके लिए पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी एक्ट, 1972 दो भागों में बांटा गया है।

  1.  एक्ट के तहत आने वाले कर्मचारी
  2. एक्ट के तहत नहीं आने वाले कर्मचारी
  • एक्ट के तहत आने वाले कर्मचारी के लिए ग्रेच्युटी निकालने का फॉर्मूला : (15 X पिछली सैलरी X काम करने की अवधि) / 26
  • यहां पिछली सैलरी का मतलब बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता और बिक्री पर मिलने वाले कमीशन से है।

ऐसे समझिए.. किसी व्यक्ति का पिछला वेतन 50 हजार रुपए महीना है। उसने किसी कंपनी में 16 साल काम किया। ऐसे में उसकी ग्रेच्युटी कुछ इस प्रकार होगी।

  • देखें इधर.. (15 X 50,000 X 16)/26 = 4.61 लाख रुपए
  • ऐसे में 16 साल नौकरी करने के बाद आपकी ग्रेच्युटी 4 लाख 61 हजार रुपए होगी।

कितनी ग्रेच्युटी है टैक्स फ्री | How much Gratuity is Tax Free

कंपनी या किसी संस्थान द्वारा कर्मचारी को ग्रेच्युटी के तौर पर मिलने वाली 20 लाख रुपए तक की रकम टैक्स-फ्री होगी। मतलब, जिसमें आपको किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं देना होगा।