Arthgyani
होम > न्यूज > यस बैंक के कस्टमर्स फंसे विदेश में, बने परेशानी के हालात

यस बैंक के कस्टमर्स फंसे विदेश में, बने परेशानी के हालात

बैंक उपभोगता SOS मैसेज भेज रहे हैं।  

यस बैंक पर संकटों के बादल छाए हुए है। यस बैंक मुश्किलों में उलझता ही जा रहा है। यस बैंक से ज्यादा परेशान यस बैंक के उपभोगता है। जिनके खाते यस बैंक में हैं उनको बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और सबसे ज्यादा परेशानी उन उपभोगताओं को है जो विदेशों में हैं।

यस बैंक के उपभोगता कोई विदेश टूर पर गया है कोई वहां पढाई के लिए गया हुआ है। उन सभी उपभोगताओं को काफी परेशानी आ रही है। वो होटल के बिल नहीं दे पा रहे हैं। विदेशों में गए हुए यस बैंक के उपभोगताओं के पास यस बैंक के डेबिट या क्रेडिट या फॉरेक्स कॉर्ड हैं। फॉरेक्स कॉर्ड का आप को करंसी के बदले में कैश के बदले ये कार्ड दिया जाता है। बैंक के हालातों के चलते कार्ड से पेमेंट नहीं हो पा रही है। बैंक उपभोगता SOS मेसेज भेज रहे हैं।

विदेश यात्रा कर रहे यस बैंक के लगभग 40,000 कस्टमर्स बैंक के परेशानी में घिरने के कारण फंस गए हैं। इन कस्टमर्स के पास यस बैंक के डेबिट और फॉरेक्स कॉर्ड हैं। उन कस्टमर्स के लिए स्थिति अधिक खराब है जिन्होंने कैश करंसी के बदले फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड खरीदे थे। ये कस्टमर्स अपने होटल का बिल, रेंट, ट्रैवल और फूड तक के लिए भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। बैंक के कस्टमर्स SOS मैसेज भेज रहे हैं।

यस बैंक के 40 हजार उपभोगता विदेश में परेशान 

यस बैंक के लगभग 40 हजार उपभोगता विदेश में परेशान हैं। विदेश में घुमने गए लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उनका खुद का पैसा ही आज उनके काम नहीं आ रहा है। हाथ में कार्ड हैं वो भी सिर्फ नाम के जो कोई काम नहीं कर रहे हैं। कार्डों से किसी प्रकार का लेनदेन नहीं हो पा रहा है। लोग विदेशों में फसे हुए हैं। होटल्स की पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं।

बहुत से बच्चे विदेश में पढने के लिए गए हुए हैं। उन लोगों को भी वहां हद से ज्यादा परेशानी का सामना करना पद रहा है। वो लोग अपने रूम का भाड़ा नहीं दे पा रहे हैं। खाने-पीने  और ट्रेवल करने में उनको काफी दिक्कत आ रही है। उनके पास कार्ड हैं कार्ड में पैसे हैं लेकिन वो कार्ड कोई काम नहीं कर रहे हैं।

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने यस बैंक के उपभोगताओं को 50,000 रूपये निकालने की लिमिट तय की है। लेकिन साथ ये भी तय किया है जिसके घर में शादी है या कोई बीमार हो गया है बिमारी के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत है। ऐसे लोगों को लिए 5 लाख तक पैसे निकालने का प्रावधान किया है।