Arthgyani
होम > न्यूज > 2,834 करोड़ रूपये का निवेश करेगी टोयटा ऑटोमोबाइल कंपनी

2,834 करोड़ रूपये का निवेश करेगी टोयटा ऑटोमोबाइल कंपनी

होगा उड़ने वाली कार का निर्माण

ऑटोमोबाइल कंपनियां अब नई तकनीक से कार बनाने की कोशिश मे हैं। ऑटोमोबाइल बाज़ार मे अब कंपनियों मे फ्लाइंग कार बनाने की होड़ लगी है। पिछले दिनों हुंडई कंपनी ने उबर के साथ मिल के उड़ने वाली कार बनाने का ऐलान किया था। जापान की कंपनी टोयोटा भी अब इस मैदान मे उतर रही है। टोयटा कंपनी ने भी उड़ने वाली कार बनाने का फैसला लिया है और ये ऐलान भी कर दिया है। टोयटा कंपनी अपनी इस योजना मे करीब 2,834 करोड़ रूपये खर्च करेगी।

टोयोटा का कहना है कि फ्लाइंग कार ट्रांसपोर्ट का बेहतरीन और बहुत सस्ता साधन होगा। टोयोटा अपने इस प्रोजेक्ट को बहुत जल्द बाज़ार मे उतारेगी। टोयोटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट में जॉबी एविएशन मुख्य निवेशक होगा। एयर ट्रांसपोर्ट कंपनियों के लिए एक लंबा बिज़नेस होगा निवेश के साथ अच्छा मुनाफा भी होगा और लोगों को नई तकनीक की सुविधा से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा।

सबसे छोटी कार का किया निर्माण

सबसे छोटी फ्लाइंग कार का निर्माण किया गया है अभी तक जो सिर्फ 4 सिटर बनायीं है। छोटी फ्लाइंग कार का फायदा ये है कि ये कार खड़ी लैंडिंग और टेकऑफ आसानी से कर सकती है। इस कार को जॉब एविएशन कंपनी ने बनाया है। इस कंपनी की स्थापना साल 2009 मे हुई थी। जॉब एविएशन की राइड शेयर फर्म उबर के साथ भी साझेदारी है, जिसके तहत उबर एयर सर्विस टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है। जापान की कंपनी स्काईड्राइव प्रोजेक्ट के साथ टोयटा की साझेदारी है, जो कि दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइंग कार बना रही है।

एक नज़र

  • ऑटोमोबाइल कंपनियां अब नई तकनीक से कार बनाने की कोशिश मे हैं
  • ऑटोमोबाइल बाज़ार मे अब कंपनियों मे फ्लाइंग कार बनाने की होड़ लगी है।
  • टोयटा कंपनी अपनी इस योजना मे करीब 2,834 करोड़ रूपये खर्च करेगी।
  • फ्लाइंग कार ट्रांसपोर्ट का बेहतरीन और बहुत सस्ता साधन होगा।
  • सबसे छोटी फ्लाइंग कार का निर्माण किया गया है अभी तक जो सिर्फ 4 सिटर बनायीं है।
  • छोटी फ्लाइंग कार का फायदा ये है कि ये कार खड़ी लैंडिंग और टेकऑफ आसानी से कर सकती है।