Arthgyani
होम > योजना > स्वच्छ भारत अभियान – उद्देश्य, लाभ, ऑनलाइन फॉर्म

स्वच्छ भारत अभियान – उद्देश्य, लाभ, ऑनलाइन फॉर्म

2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी

भारत प्राचीन समय से ही स्वच्छता पसंद देश रहा है, मगर जनसंख्या और शहरीकरण के अनंत वृद्धि की वजह से भारत स्वच्छता में दिनोदिन पिछड़ते चला गया| कुछ वर्ष पूर्व तक भारत का स्वच्छता के संदर्भ विश्व में ऐसी स्थिति हो गई थी कि जो विदेशी भारत भ्रमण करने को आते वे यात्रा के उपरांत भारत का नाम एक अस्वच्छ देश के तौर पर लेने लगे थे| मगर इस स्थिति में विगत वर्षों में बहुत परिवर्तन आया है और जिस रास्ते पर यह परिवर्तन आ रहा है उसका नाम है ‘स्वच्छ भारत अभियान’|

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 

भारत की निरंतर बिगडती छवि में सुधार के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 145 जयंती पर 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी| इसके लिए प्रधानमंत्री ने पांच वर्षों का लक्ष्य रखा था ताकि 2 अक्टूबर 2019 को जब देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा हो तब तक महात्मा गांधी की ‘स्वच्छ भारत’ की परिकल्पना साकार होते हुए देख रहें हों|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को जब स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी तो अपने संदेश में कहा था कि, ‘एक स्वच्छ भारत के द्वारा ही देश 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर अपनी सर्वोत्तम श्रद्धांजलि दे सकते हैं|’

महात्मा गांधी स्वच्छ भारत अभियान / क्लीन इंडिया

चूंकि स्वच्छ भारत अभियान को महात्मा गांधी के जन्मसती पर शुरू किया गया था और इसको उनके 150वीं जयंती पर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया था, इसलिए इसका नामकरण महात्मा गांधी के नाम पर ही ‘महात्मा गांधी स्वच्छ भारत अभियान’ रखा गया | स्वच्छ भारत अभियान को ही सामान्य तौर पर ‘स्वच्छ भारत’ और ‘क्लीन इंडिया मूवमेंट’ कहा जाता है|

स्वच्छ भारत अभियान शौचालय ऑनलाइन फॉर्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर शौचालय योजना की शुरुआत की थी| इसके तहत हर नागरिक के लिए उनके घर में या घर के निकट शौचालय की व्यवस्था करने के उद्देश्य से सब्सिडी की सुविधा प्रदान की गई थी| इसी के तहत नए शौचालय बनाने पर शहरी क्षेत्र में 75% तक राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में नए शौचालय बनवाने के लिए 12 हज़ार रूपए उपलब्ध कराए जाते हैं| इस योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं| इसके लिए आपको स्वच्छ भारत अभियान के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म में मांगी गई डिटेल भरनी है| आपका नाम जब लिस्ट में आएगा तब आपको सूचित कर दिया जाएगा, या फिर आप स्वयं भी इसकी वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं|

स्वच्छ भारत अभियान नारे

स्वच्छ भारत अभियान के तहत कुछ नारे जो फेमस हुए, वे हैं-

  1.  हम सबका यही सपना, स्वच्छ भारत हो अपना|
  2.  क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही मेरी है ड्रीम सिटी|
  3.  सफाई से खुद को स्वच्छ बनाना है स्वछता से पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाना है|
  4.  क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया|
  5.  न गंदगी करेंगे, न करने देंगे|
  6.  एक कदम स्वच्छता की ओर, आदि

स्वच्छ भारत अभियान का स्वच्छता ऐप

 स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक स्वच्छता ऐप जारी किया गया है, जिसे बहुत आसानी से आप अपने मोबाइल में इनस्टॉल करके अपने आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सहयोग कर सकते हैं| इसके लिए इस ऐप के जरिए आपको अस्वच्छ या सफाई की आवश्कता वाले सार्वजनिक स्थान का फोटो ले कर अधिकारियों को भेज देना है| GPS सिस्टम से कनेक्ट होने की वजह से संदर्भ कर्मचरियों तक लोकेशन अपने आप पहुच जाएगा और वे एक नियत समय में आकर उस स्थान की सफाई कर जाएंगे|

 स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य

  1. 2 अक्टूबर 2019 तक देश को पूर्णतः खुले में शौच से मुक्त बनाना| इसके लिए व्यक्तिगत, सामूहिक और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण का लक्ष्य रखा गया|
  2. खुले में शौच की खामियों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता करना|
  3. 2014 से 2019 के 5 साल में 2 करोड़ टॉयलेट्स बनाए का लक्ष्य निर्धारित किया गया था|
  4. ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित रूप से अलग-अलग करने का लक्ष्य रखा गया|
  5. अधिक-से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया, ताकि शुद्ध वायु के स्तर में वृद्धि हो|
  6. देश में कचरा मुक्त वातावरण बनाना|
  7. स्वच्छ भारत के निर्माण एवं देश की छवि विश्व में सुधारने का कृतसंकल्प|
  8. नागरिकों में स्वच्छता संबंधी आदटन में सुधार करते हुए इसी जीवन जीने का नियमित लक्ष्य बनाना|
  9. हाथों से मल की सफाई करने की व्यवस्था को पूर्ण रूप से हटाना|स्वच्छ भारत अभियान के लाभ

स्वच्छ भारत अभियान के लाभ

स्वच्छ भारत अभियान अभी तक अपने लक्ष्यों में पूरी तरह से सफल तो नहीं हुआ है, मगर लोगों के बीच जागरूकता में काफी वृद्धि हुई है| इंदौर जैसे शहरों ने तो स्वच्छता को ही अपना लक्ष्य बना लिया और इसी का परिणाम है कि लगातार चौथे वर्ष इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने के कगार पर है| हालांकि अभी भी हमें काफी प्रयास करने की आवश्यकता है, जो सिर्फ सरकारी प्रयासों से पूर्ण नहीं हो सकती|

स्वच्छ भारत अभियान लोगो

एक प्रतियोगता के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के लोगो का चयन किया गया है| प्रतियोगता के अंत में महाराष्ट्र राज्य के कोल्हापुर के अनंत खसबरदार के द्वारा बनाए गए लोगो को चयनित किया गया, जो अभी इस स्वच्छ भारत अभियान का ऑफिसियल लोगो है|

स्वच्छ भारत अभियान के लोगो में जो चश्मा है वह महात्मा गांधी के चश्में के संकेत के तौर पर बनाया गया है| इसी चश्में के मध्य में स्वच्छ भारत लिखा गया है| इस लोगो के माध्यम से महात्मा गांधी और स्वच्छता के बीच गहरा सम्बन्ध दिखाया गया है|

स्वच्छ भारत अभियान शहर 

स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत सरकार हर साल स्वच्छता रैंकिंग प्रदान करती है| जिसके लिए सरकार ने कुछ नियम निर्धारित किए हैं, जैसे सुखा कचरा गीला कचरा निष्पादन, सड़क कीनारे कूड़ेदान की व्यवस्था आदि| इस अभियान के बाद से बहुत से शहर प्रतिस्पर्धा के तहत टॉप रैंक पर आने के लिए प्रयासरत्त रहते हैं| जिससे साफ़-सफाई की स्थिति में निरंतर सुधार आ रहा है| जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर विगत तीन वर्षों से इस रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है और 2020 के अर्धवार्षिकी रिपोर्ट में भी प्रथम स्थान पर आकर लगातार चौथी बार शीर्ष स्थान प्राप्त करने की रेस में सबसे आगे है|

स्वच्छ भारत अभियान वेबसाइट

स्वच्छ भारत अभियान की ऑफिसियल वेबसाइट swachhbharaturban.gov.in है| यहाँ पर जाकर आप स्वच्छ भारत अभियान के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|