Arthgyani
होम > योजना > किसान उदय योजना – Ujwal Discom Assurance Yojana

किसान उदय योजना – Ujwal Discom Assurance Yojana

सरकार स्मार्ट पंप भी उपलब्ध करवाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान उदय योजना की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत किसानो को खेती के लिए बहुत सी सुविधाएं प्रदान की जाती है जिससे खेती में अच्छी पैदावार हुई है। किसानों को इस योजना से बहुत लाभ मिला है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई किसान उदय योजना के तहत किसानो को 10 लाख पंप मुहैया कराएं जायेंगे। ख़ास बात ये है सरकार किसानो को जो पंप मुहैया करवाएगी उन पुम्पो की 5 साल तक देखभाल की जिम्मेदारी और उनका खर्च बिजली वितरण करने वाली कंपनियां उठाएंगी।

जिससे किसानो की पैदावार बढेगी। किसानो को सिंचाई करने में आसानी होगी और ख़ास बात इन पम्पों से बिजली की बचत भी होगी। सरकार का लक्ष्य है 2022 तक 10 लाख किसानो तक इस सुविधा का लाभ पहुचाया जाए।

Ujwal Discom Assurance Yojana – उदय योजना का लाभ 

सरकार का मानना है की इस योजना का किसान भरपूर लाभ उठा पायेंगे। किसानो की खेती आसान होगी।  उपज बढ़ेगी और किसानो का जीवन स्तर भी सुधरेगा।  उत्तर प्रदेश सरकार इस साल इस योजना पर 70 करोड़ रूपये खर्च करेगी।  इस योजना की शुरुआत पिछले साल पिछले साल दिसम्बर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई थी।

इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के किसानो को मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आप को उत्तर प्रदेश का बसिंदा होना जरूरी है। इस योजना का लाभ सिर्फ किसान को ही मिलेगा कोई अन्य इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है। इस योजना के तहत उन्ही किसानो को पंप मुहैया करवाए जायेंगी जिन किसानो के पास पहले से पंप की कोई सुविधा नहीं है

फोन से चालू और बंद होंगे ये पंप 

योगी आदित्यनाथ सरकार इस योजना के तहत 2 तरह के पंप सेट मुहैया करवाएगी।  इसमें 5 हॉर्स पॉवर और 7.5 हॉर्स पॉवर के पम्प होंगे।  इस पुम्पो से अलग सरकार स्मार्ट पंप भी उपलब्ध करवाएगी।  किसान स्मार्ट पंप को अपने फ़ोन के साथ  जोड़ के, फ़ोन के द्वारा ही चला और बंद कर पायेगा।  किसानो को पंप सेट के रखरखाव की भी चिंता करने की आवश्कयता नहीं है।  5 साल तक सरकार खुद पुम्पो की देखभाल करेगी।

किसान उदय योजना से किसानो की खेती में सुधार आएगा।  किसानो की आय बढ़ेगी किसानो का जीवन स्तर उठेगा।  किसानो का जीवन समृद्ध और खुशहाल होगा।