Arthgyani
होम > न्यूज > भारत और ब्राजील का व्यापारिक लक्ष्य 15 अरब डॉलर

भारत और ब्राजील का व्यापारिक लक्ष्य 15 अरब डॉलर

15 अरब डॉलर का लक्ष्य भारत और ब्राजील का

भारत और ब्राजील ने आर्थिक सुस्ती को ध्यान मे रखते हुए, आर्थिक सुस्ती को कम करने के लिए लिये शनिवार को एक महत्वाकांक्षी योजना का खाका तैयार किया। इस योजना के तहत 2022 तक द्विपक्षीय व्यापार को 15 अरब डॉलर पर पहुंचाने तथा तेल, गैस एवं खनिज क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो की यहां हुई विस्तृत बातचीत में ये निर्णय लिये गये।

सूत्रों ने बताया कि गन्ना किसानों के मुद्दे पर भारत के खिलाफ ब्राजील के विश्व व्यापार संगठन के द्वारा इस मुद्दे को द्विपक्षीय परामर्श के जरिये सुलझाने पर सहमति बनी है। दोनों नेताओं का कहना था कि भारत और ब्राजील में बहुत सी समानताएं हैं। दोनों देशों को मिलाने पर अर्थव्यवस्था करीब 4,500 अरब डॉलर हो जाएगी तथा आबादी डेढ़ अरब होगी।

2018-19 में 8.2 अरब डॉलर का रहा व्यापार

2018-19 में इन दोनों देशों के बीच 8.2 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। इसमें 3.8 अरब डॉलर के सामानों का भारत ने निर्यात किया जबकि आयात 4.4 अरब डॉलर का रहा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने 2022 तक द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।’’ उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कृषि को दोनों देशों की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग और द्वपिक्षीय सहयोग का मुख्य क्षेत्र माना। दोनों देशों के बीच उच्च वृद्धि वाले क्षेत्रों में व्यापार व निवेश बढ़ाने समेत तेल एवं प्राकृतिक गैस, जैविक ऊर्जा, पशुपालन समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में भी समझौते हुए।

एक झलक:

  • इन दोनों देशों के बीच 2018-19 में 8.2 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ।
  • इसमें 3.8 अरब डॉलर के सामानों का भारत ने निर्यात किया।
  • भारत ने आयात 4.4 अरब डॉलर का किया।
  • दोनों पक्षों ने 2022 तक द्विपक्षीय व्यापार 15 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
  • दोनों देशों के बीच उच्च वृद्धि वाले क्षेत्रों में व्यापार व निवेश बढ़ाने पर बातचीत हुई।
  • तेल एवं प्राकृतिक गैस, जैविक ऊर्जा, पशुपालन समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में भी समझौते हुए।