Arthgyani
होम > न्यूज > 3000 अंक निचे गिरा सेंसक्स, 1 घंटे के लिए बंद हुआ शेयर बाजार

3000 अंक निचे गिरा सेंसक्स, 1 घंटे के लिए बंद हुआ शेयर बाजार

निफ्टी 966 अंक टूट कर 8565 पर कारोबार हुआ है।

आज शेयर बाजार में बहुत ज्यादा बुरी हालत देखने को मिली है। आज सुबह शेयर बाजार 3000 अंक निचे जा चूका था। शेयर बाजार के हालात देखते हुए बाजार पर लोअर सर्किट लगा दिया था। जिसके कारण शेयर बाजार 45 मिनट के लिए बंद हो गया था। बहुत लम्बे समय के बाद ऐसा हुआ है। के शेयर बाजार पर लोअर सर्किट लगाना पड़ा है।

आज शेयर बाजार में लोगों के लिए ब्लैक फ्राइडे शाबित हुआ। आज शेयर बाजार में निवेशकों के 12 लाख करोड़ रूपये डूब गए हैं। आज बाजार खुलते ही सेंसक्स 2500 अंक निचे गिर गया। जब निफ्टी में 966 अंको की गिरावट हुई उसके बाद शेयर बाजार में लोअर सर्किट लग गया और शेयर बाजार 45 मिनट के लिए बंद हो गया था।

लोअर सर्किट 2008 में लगा था पहली बार 

शेयर बाजार के हालत हद से ज्यादा बुरे हैं। शेयर बाजार की ये हालत कोरोना वायरस के कारण हुई है। निवेशको ने शेयर बाजार में दिलचस्पी कम कर दी है। बाजार सुस्त पड़े हैं। शेयर बाजार में पहली बार लोअर सर्किट 2008 में लगा था। निफ्टी 966 अंक टूट कर 8565 पर कारोबार हुआ है। शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि गुरूवार को भी जब शेयर बाजार खुला था तब 1700 अंक की गिरावट के साथ खुला था।

गुरूवार को शेयर बाजार ने लोगों को बहुत ज्यादा निराश किया था। 1700 अंक की गिरावट के साथ खुला और शेयर बाजार बंद होने तक 3000 अंको की गिरावट तक पहुँच गया था। शेयर बाजार की गिरावट के कारण डॉलर के मुकाबले रूपये में भी 16 पैसे की गिरावट आई है। एक डॉलर की कीमत 74.44रूपये हो गई है।

एशियाई देशों का भी बुरा हाल 

कोरोना के कारण बाजारों पर ऐसा असर पड़ा है। एशियाई शेयर बाजार पहले ही मंदी का शिकार हो चुके हैं। टोक्यो में 5 प्रतिशत, हांगकांग में 3.8 प्रतिशत और सिडनी में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बैंकॉक शेयर बाजार लगभग 8 प्रतिशत निचे चला गया है सियोल, वेलिंगटन, मुंबई और ताइपे में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। सिंगापुर और जकार्ता में 3 प्रतिशत से ज्यादा की कमी देखी गई है।

शंघाई शेयर बाजार में 1.3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। इस सब के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले जापानी येन में एक प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है। एक्सिकार्प के स्टीफन इनेस ने कहा कि यात्रा प्रतिबंध से वश्विक आर्थिक गतिविधियों में कमी आयेगी, अमेरिकी बाजारों से नकारात्मक संकेत आने के बाद सभी उसकी गिरफ्त में आ गए हैं।