Arthgyani
होम > न्यूज > शेयर बाज़ार में भूचाल से सोने की कीमतों में आया उछाल

शेयर बाज़ार में भूचाल से सोने की कीमतों में आया उछाल

आज सोने की कीमतें 45 हज़ार के आसपास पहुंच गई

चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस के डर से भारत सहित पूरे विश्व के शेयर बाज़ारों में भूचाल मचा हुआ है| इस भूचाल का असर भारतीय शेयर बाज़ार पर भी देखने को मिल रहा है| ज्ञात हो कि विगत दस दिनों से भारतीय शेयर बाज़ार में मंदी कायम है, हालांकि कल थोडा सुधार आया था मगर आज फिर से बाज़ार ढलान पर है| शेयर बाज़ार के इस मंदी का फायदा सोने को प्राप्त हो रहा है| आज सोने की कीमतें 45 हज़ार के आसपास पहुंच गई|

बन चूका है ट्रेंड!

ध्यान देने वाली बात है कि विगत कुछ समय से यह ट्रेंड बन चूका है कि जब भी निवेशकों का विश्वास शेयर बाज़ार पर कम होता या डगमगाता है, तब वे सेफ निवेश के तौर पर सोने की तरफ प्रस्थान कर जाते हैं| हालांकि इस रुख के विपरीत भी कभी-कभी कारोबार होते देखा गया है| आज यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब सोने की कीमतों में तेज़ी आई है|

सभी तरह के सोने में आया उछाल 

आज के सोने के मूल्य की बात करें तो दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में आज सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड कायम किया और सोना स्टैंडर्ड एक दिन में 1,400 रुपए की बढ़त बनाते हुए 44,870 रूपए के स्तर पर जा पहुंचा| वही हाल सोना बिटुर का भी रहा और वह 1400 की ही तेज़ी के साथ 44,700 प्रति दस ग्राम पर बिका, जबकि आठ ग्राम की गिन्नी ने आज 300 रूपए के छलांग के साथ 31,500 रूपए पर कारोबार किया|

सोने की चमक देख चांदी ने भी बदला रुख

सोने की बढती कीमतों को देख कर चांदी भला कहां पीछे रहने वाला था| हालांकि चांदी ने सोने के मुकाबले कम उछाल प्राप्त की| आज चांदी ने 1250 रूपए प्रतिकिलो की बढ़त बनाते हुए 47,700 रूपए/किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया| चांदी के वायदा कारोबार में भी आज अच्छी तेज़ी देखने को मिली और यह 45290 रूपए के स्तर पर आज के कारोबार दिन की क्लोजिंग की|

बढ़ा निवेशकों का विश्वास 

आज सोने चांदी के सिक्के के मूल्य में भी तेज़ी देखने को मिली, जबकि भविष्य में आपूर्ति के उद्देश्य से अनुबंधित सोने की कीमतों में भी तेज़ी का रुख रहा| जिस तरह से इन दो चमकदार धातुओं के ऊपर निवेशकों का विश्वास बढ़ते जा रहा है उसको देख कर लग रहा है कि निकट भविष्य में भी इन धातुओं की कीमतों में तेज़ी आएगी| उम्मीद है कि सोना कल 45 हज़ार के ऊपर के स्तर पर पहुंच जाएगा|