Arthgyani
होम > न्यूज > ‘Make in India’ पर बना रहेगा सरकार का विश्वास

‘Make in India’ पर बना रहेगा सरकार का विश्वास

केंद्र सरकार बजट से पूर्व अपने उपलब्धियों को गिनाते हुए 'Make in India' के ऊपर जताया भरोसा

केंद्र सरकार ने बजट2020 से पूर्व अपने उपलब्धियों का बखान करते हुए बताया कि उसने ‘Make in India’ अभियान के तहत कई उपलब्धिया प्राप्त की है| इससे यह भी ज्ञात होता है कि सरकार अपने इस महत्वाकांक्षी परियोजाना को आगे भी जारी रखेगी| विदित हो कि पिछले साल कई पक्षों ने ‘Make in India’ के बारे में सवाल उत्पन्न किए थे, इससे इस आशंका को बल मिल रहा था कि कहीं सरकार इस ‘Make in India’ को सीमित न कर दें|


सरकार ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि ‘Make in India’ योजना के तहत पिछले साल 4 लाख 58 हजार करोड़ इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का उत्पादन किया| बताते चलें कि  इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के मामले में भारत बहुत हद तक विदेशों, विशेषतः चीन पर निर्भर रहा है| इस दृष्टिकोण से यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है|

तेजस और वन्दे भारत मेक इन इंडिया की बड़ी सफलता 

सरकार ने अपनी उपलब्धियों में तेजस के बारे में बताते हुए इसे ‘Make in India’ की एक बहुत बड़ी सफलता बताया| तेजस और वन्दे भारत के बारे में बताते हुए सरकार ने बताया कि यह पूरी तरह से भारत में निर्मित ट्रेनें हैं, जिसमें सारी आधुनिक सुविधाएं है| यह भारत के इस ‘Make in India’ प्रोजेक्ट के लिए बहुत बड़ी सफलता है|

आत्मनिर्भर बनाने में सहयोगी 

विदित हो कि भारत अपने आप को आत्मनिर्भर करने के उद्देश्य से ‘Make in India’ परियोजना की शुरुआत की थी| इसके तहत उधोगपतियों को छुट और प्रोत्साहन दिया जाता है| सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना रोजगार प्रदान करने में भी बहुत सहयोगी सिद्ध हो रही है|

आयत से निर्भरता में कमी 

‘Make in India’ परियोजना भारत सरकार कि एक दीर्घगामी परियोजन है, जिसका उद्देश्य भारत के आयात के ऊपर से निर्भरता को कम करते जाने का उद्देश्य है|